फिलीपींस-यूएई हैंडलर्स के कहने पर करते थे हथियार सप्लाई : पुलिस ने दो आरोपियों को ग्रिफ्तार कर उनसे 5 देसी पिस्टल किए बरामद

by

कपूरथला :  जिला पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7.65 एमएम के पांच देसी पिस्टल भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के इशारों पर काम कर रहे थे। इन हैंडलर्स का ठिकाना फिलीपींस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि खुफिया विभाग से मिली जानकारी के आधार पर एक विशेष ऑपरेशन चलाया गया था। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से पांच देसी पिस्टल बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने ये अवैध हथियार मध्यप्रदेश से खरीदे थे। योजना के तहत इन हथियारों को पंजाब में किसी गैंग को सप्लाई किया जाना था। हालांकि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिससे बड़ी वारदात टल गई।

पुलिस का कहना है कि बरामद किए गए हथियारों का इस्तेमाल इलाके में फायरिंग की घटनाओं और जबरन वसूली जैसी आपराधिक गतिविधियों के लिए किया जाना था। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और पंजाब में किन गिरोहों तक हथियार पहुंचाए जाने थे।

एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा :  पुलिस ने इस ऑपरेशन के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों के आगे और पीछे के लिंक भी खंगाल रही है। साथ ही विदेश में बैठे हैंडलर्स और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद इस पूरे मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

न तो सुखपाल खैहरा के बयान से सहमत हैं और न ही ऐसी विचारधारा से सहमत : राजा बडिंग

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने लोकसभा क्षेत्र संगरूर से कांग्रेस उम्मीदवार सुखपाल सिंह खैहरा के पंजाब से प्रवासी श्रमिकों को बाहर निकालने को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है।  खैरा के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बैंक खातों में पड़े 21 करोड़ फ्रीज : 1 डॉक्टर, 22 नशामुक्ति केंद्र, ड्रग्स की हेराफेरी पर ईडी का एक्शन

चंडीगढ़: पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी कार्रवाई समाने आई है। ईडी ने ड्रग्स की गलत बिक्री के मामले में 21 करोड़ रुपये की राशि को बैंक खातों में फ्रीज कर दिया है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधायक नरिंदर कौर भराज गांव लखेवाल के मनदीप सिंह की बन गईं जीवन संगिनी

पटियाला : पंजाब के संगरूर हलके से प्रदेश की सबसे युवा और पहली बार विधायक बनी नरिंदर कौर भराज (28) आज गांव लखेवाल के मनदीप सिंह (29) की जीवनसंगिनी बन गईं। दोनों के आनंद...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर कार्यालय से थानेदार पुशविंदर सिंह राणा को विदाई पार्टी एवं सम्मान : थानेदार पुशविंदर सिंह राणा ने बहुत ईमानदारी और निष्ठा के साथ सेवा करके अपने पुलिस विभाग को किया गौरवान्वित – डिप्टी स्पीकर रौड़ी

गढ़शंकर : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने स्थानीय कार्यालय में थानेदार पुशविंदर सिंह राणा को सेवानिवृत्ति एवं विदाई पार्टी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित एक प्रभावशाली कार्यक्रम को संबोधित करते...
Translate »
error: Content is protected !!