फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट की प्रभावी अनुपालना को बैठक आयोजित

by

सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने की अध्यक्षता

जारी वित्त वर्ष के दौरान 65 दुकानदारों को फूड लाइसेंस जारी

एएम नाथ। चम्बा :  सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल की अध्यक्षता में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 की प्रभावी अनुपालना को लेकर जिला सलाहकार समिति बैठक का आयोजन आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया ।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सहायक आयुक्त ने बैठक के दौरान संबंधित विषयों पर विस्तृत समीक्षा के दौरान उपनिदेशक स्कूल शिक्षा प्रारंभिक एवं उच्च को विद्यालयों के आसपास स्थित दुकानों व ढाबों में बिकने वाले तंबाकू उत्पादों की प्रभावी रोकथाम को लेकर संबंधित प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर जानकारी प्राप्त कर विभाग को सूचना उपलब्ध करवाने को कहा।
उन्होंने सहायक आयुक्त फूड सेफ्टी कार्यालय द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट के प्रावधान अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों के पंजीकरण शुल्क को माफ किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का पंजीकरण करवाया जाए।
बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने कार्यवाही का संचालन करते हुए कार्यालय द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि कार्यालय द्वारा फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट के तहत अप्रैल माह से अब तक 65 दुकानदारों को फूड लाइसेंस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर तक विभिन्न खाद्य पदार्थों के 185 सैंपल एकत्रित करने के साथ फूड बिजनेस ऑपरेटर (एफबीओ) के 78 स्थलों का निरीक्षण भी किया गया है।
दीपक आनंद ने बताया कि जिला में उपलब्ध मोबाइल फूड टेस्टिंग वाहन को कार्यशील बनाते हुए स्पोर्ट सैंपलिंग, टेस्टिंग तथा लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा मिंजर् मेले के दौरान 250 खाद्य सैंपलों की भी जांच की गई।
बैठक में गैर सरकारी सदस्य प्रधान व्यापार मंडल वीरेंद्र महाजन, स्थानीय व्यवसायी पंकज चोफला, अधिवक्ता नितिन गुप्ता सहित विभागीय अधिकारियों में सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी राहुल कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. हरित पुरी, महाप्रबंधक उद्योग मनीत कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एंव बाल विकास राजेश राय आदि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बैंक खाते से ठगी का प्रयास….ऐसे टली लाखों की धोखाधड़ी

एएम नाथ । शिमला :  प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बैंक खाते से लाखों रुपये की ठगी का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि बैंक अधिकारी की समझदारी से समय रहते सतर्कता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल ने सजा के तीसरे दिन की तख्त श्री केसगढ़ साहिब में ‘सेवा’ : बढ़ाई गई सुरक्षा

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की सजा का आज तीसरा दिन है।  बुधवार को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर परिसर में गोली चलने के बाद भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर की सचुईं पंचायत के दो युवक लापता

पूरे दिन चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी नहीं मिला सुराग एएम नाथ। चम्बा : भरमौर क्षेत्र की सचुईं पंचायत के दो युवक लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों युवक भरमाणी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अगर आरोप झूठे पाए गए तो कर्मचारी संघ पर कार्रवाई होगी : अदालत में गलत आंकड़े पेश करने का आरोप विधायक रघुबीर सिंह बाली ने लगाया

नगरोटा बगवां   :  नगरोटा बगवां के विधायक रघुबीर सिंह बाली ने आज हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) कर्मचारी संघ की आलोचना की, जिन्होंने उन पर अदालत में गलत आंकड़े पेश करने का आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!