फेडरेशन कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया का स्वागत

by

एएम नाथ। शाहपुर :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में जारी चार दिवसीय फेडरेशन कप क्लासिक एवं इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 के दूसरे दिन आज शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक, उपाध्यक्ष पावरलिफ्टिंग ऑफ इंडिया तथा अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन केवल सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया का स्वागत किया और उनके आगमन पर आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणादायक रहा है और उनके सानिध्य से निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सकारात्मक सहयोग सभी विधायकों को जनहित के कार्यों के लिए प्रोत्साहित करता है।


पॉवर लिफ्टिंग क्लासिक की प्रतियोगिता के परिणामों में पुरुष वर्ग की 59 किलोग्राम श्रेणी में झारखंड के फाल्गुनी ब्रह्म घोष प्रथम, महाराष्ट्र के बावन जोरे द्वितीय तथा हरियाणा के कृष्ण कुमार तृतीय स्थान पर रहे।


पुरुषों की 66 किलोग्राम श्रेणी में छत्तीसगढ़ के नासिर हुसैन प्रथम और जयदीप द्वितीय रहे, जबकि 74 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के पवन राजपूत ने प्रथम, विश्वजीत ने द्वितीय तथा अरुणाचल के जे. लावा कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


महिला वर्ग की 47 किलोग्राम श्रेणी में बिहार की साविया हाशमी प्रथम और हिमाचल की स्मृति द्वितीय रहीं।
52 किलोग्राम वर्ग में झारखंड की अनामिका मुखर्जी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
57 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा की नैना कुमारी प्रथम और राजस्थान की तनुश्री द्वितीय रहीं।
63 किलोग्राम वर्ग में केरल की रेवथी प्रथम तथा पंजाब की जगजोत कौर द्वितीय स्थान पर रहीं।


69 किलोग्राम वर्ग में दिल्ली की इशू लाकरा ने प्रथम और हिमाचल की प्राची ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में पावरलिफ्टिंग ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सतीश कुमार, एसडीएम शाहपुर करतार चंद, मुख्य अभियंता जलशक्ति दीपक गर्ग, मुख्य अभियंता विद्युत गौतम, डीपीओ अशोक शर्मा, बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता, कांग्रेस नेता डीडी शर्मा, सेवानिवृत्त सचिव विधानसभा गोवर्धन, प्रधानाचार्य शमशेर भारती व बलजीत सिंह, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव प्रदीप बलौरिया, फेडरेशन प्रतिनिधि अजीत कुमार, ध्रुव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जेएनवी पेखूबेला में कक्षा 9वीं व 11वीं की पंजीकरण तिथि 15 नवम्बर तक बढ़ी

ऊना, 7 अक्तूबर – जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में कक्षा 9वीं और 11वीं के वर्ष 2024-25 हेतू ऑनलाईन पंजीकरण करने की तिथि को 15 नवम्बर तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरोल में विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राजेश धर्माणी ने दिए अहम निर्देश

पॉलिटेक्निक कॉलेज की अतिरिक्त भूमि मेडिकल कॉलेज को देने पर विचार विभागों में रिक्त पद भरने और संसाधन बढ़ाने पर जोर एएम नाथ। चंबा : राजेश धर्माणी की अध्यक्षता में सरोल स्थित मिलेनियम राजकीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस विभाग में 20 अधिकारी ट्रांसफर – 3 एएसपी, 13 डीएसपी, 4 एसडीपीओ बदले

एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल सरकार गृह विभाग ने पुलिस विभाग में कुल 20 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं, जिनमें तीन एएसपी, 13 डीएसपी और चार एसडीपीओ शामिल हैं। जारी हुए आदेशों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चोरी करता कर काबू कर पुलिस हवाले किया, मामला दर्ज 

गढ़शंकर, 24 अप्रैल: गांव देनोवाल खुर्द में एक घर में चोरी करते चोर को चोरी के पैसों सहित काबू कर पुलिस हवाले किया है। जतिंदर उर्फ ज्योति पुत्र कपिल दास निवासी देनोवाल खुर्द ने...
Translate »
error: Content is protected !!