फोकल स्किल डिवेल्पमेंट सेंटर पंडोगा में काउंसलिंग सम्पन्न

by

ऊना 18 नवंबर: हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा हाॅस्पिटैलिटी और मोबाईल रिपेयर इंजीनियरिंग कोर्सों के लिए जिला ऊना के गांव पंडोग स्थित फोकल स्किल डिवेल्पमेंट सेंटर में काउंसलिंग की गई।
हिप्र कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक आशा संदल ने बताया कि हिमाचल के युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार इन कोर्साें का संचालन फोकल स्किल डिवेल्पमेंट प्राईवेट लिमिटेड के माध्यम से करवा रही है। इन कोर्सों के माध्यम से 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। फोकल स्किल डिवेल्पेंट प्राईवेट लिमिटेड द्वारा हिमाचल में विभिन्न स्थानों पर इन कोर्सों का संचालन कर रही है, जिसमें निःशुल्क हाॅस्टल व खाने की सुविधा उपलब्ध है। इच्छुक युवा पंडोगा केसी काॅलेज स्थित फोकल स्किल डिवेल्पमेंट सेंटर में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 7483024920 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।
काउंसलिंग के दौरान हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक आशा संदल के अलावा अश्वनी व फोकल स्किल के राज्य परियोजना समन्वयक अमित तिवारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शीतकालीन सत्र : सत्तापक्ष का पलटवार -विपक्ष ने भ्रष्टाचार पर घेरी सुक्खू सरकार

एएम नाथ। धर्मशाला , 19 दिसंबर । हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्षी दल भाजपा के लाए गए काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा के दूसरे दिन गुरुवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू ने कर दिए बड़े एलान : हिमाचल में 25 हजार युवाओं को नौकरियां, पेशनरों को एरियर

एएम नाथ । शिमला :  विधानसभा में बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 का 62387.61 करोड़ रुपये का बजट ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 17 मार्च को सदन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने स्कूल भवनों के किए शिलान्यास

कहा, गुणवत्ता एवं परिणामोन्मुख शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे हैं ठोस कदम एएम नाथ। चंबा, 22 फरवरी : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज चंबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 2...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अगर वीरभद्र सिंह आज जीवित होते, तो वह विक्रमादित्य सिंह को जरूर डांट लगाते और माफी मांगने के लिए कहते : कंगना रनौत

एएम नाथ : रामपुर।  हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव हैं। भारतीय जनता पार्टी की मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी कंगना रनौत लगातार प्रचार में जुटी हुई हैं। कंगना...
Translate »
error: Content is protected !!