फोटोग्राफर्स एसोसिएशनस और क्लब्स के पदाधिकारियों ने डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रौड़ी से की मुलाकात

by

पटियाला : पंजाब की फोटोग्राफर्स एसोसिएशनस और क्लब्स के पदाधिकारियों ने डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रौड़ी से मुलाकात की और पंजाब सरकार की तरफ से डिप्टी स्पीकर बनने की खुशी पर वधाई दी और पंजाब सरकार का बहुत बहुत धन्यवाद किया कि पंजाब सरकार ने फोटोग्राफर्स समाज में से डिप्टी स्पीकर बना कर सभी फोटोग्राफरों का मान बढ़ाया। फोटोग्राफर्स वेलफ़ेयर क्लब (रजि.) पटियाला की तरफ से 30 और 31 जुलाई 2022 को पैलस फोर्ट पटियाला राजपुरा रोड पटियाला में लग रही फोटोग्राफी प्रदर्शनी में डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह जी रौड़ी और आदरणीय सरदार अजित पाल सिंह जी कोहली एमएलए पटियाला शहरी को विशेष मेहमान और उदघाट्न के लिए आमंत्रण पत्र पंजाब के फोटोग्राफर्स के प्रतिनिधयों ने दिया। डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रौड़ी और सरदार अजित पाल सिंह जी कोहली एमएलए पटियाला शहरी ने आमंत्रण पत्र स्वीकार किया और पूर्ण विश्वाश दिया कि फोटोग्राफर्स को आने वाली मुशिकलों का हल पेहल के आधार पर करने की कोशिश करेंगे। इस अवसर पर राज कुमार राजू चैयरमैन फोटोग्राफर्स वेलफ़ेयर क्लब (रजि.) पटियाला , दर्शन आहूजा प्रधान फोटोग्राफर्स वेलफ़ेयर क्लब (रजि.) पटियाला , सरदार हरप्रीत सिंह सनी मुख्य सलाहकार फोटोग्राफर्स वेलफ़ेयर क्लब (रजि.) पटियाला , सरदार गुरचरण सिंह जी पवाँर चंडीगढ़ (चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ) , सरदार नगीना सिंह और सरदार जसविन्दर सिंह बावा अमृतसर (अमृतसर फोटोग्राफर्स वेलफ़ेयर एसोसिएशन) , जतिन्दर भसीन लुधियाना फाउंडर ( लुधियाना फोटोग्राफर्स क्लब ) सरदार दमनप्रीत सिंह (एम. सी. सेक्टर 22. चंडीगढ़ ) व अन्य सदस्य माजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

डिजिटल लाइब्रेरी में पांच दिवसीय ‘क्रिएटिव राइटिंग वर्कशॉप’ का समापन : बच्चों की प्रतिभा निखारने का हब बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी होशियारपुर: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 23 जून: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी होशियारपुर एक शिक्षण केंद्र बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय बच्चों की प्रतिभा को विकसित करने का केंद्र बनेगा और यहां...
article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान ने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड किया जारी : हेल्थ, एजुकेशन, बिजली……जानें कौन-कौन से वादे किए पूरे?

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आज चार साल पूरे कर लिए हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन वर्षों के लिए अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड...
article-image
पंजाब

बिजली के टावर पर चढ़कर विरोध कर रहे लाइनमैन से पूर्व मंत्री मजीठिया मिले

मुख्यमंत्री शहीद भगत सिंह के नाम पर युवाओं और समाज के अन्य वर्गो को धोखा न दें : मजीठिया पटियाला: 28सितंबर: शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज बिजली के...
article-image
पंजाब

कैप्टन अमरिंदर जो भी वह बोल रहे सही है, भाजपा में डिक्टेटरशिप : सुखजिंदर रंधावा

अमृतसर । पंजाब के उप-मुख्यमंत्री व सांसद सुखजिंदर रंधावा ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के उस बयान को सही कहा है, जो उन्होंने बीते दिन दिया। एक एजेंसी को इंटरव्यू देते हुए सुखजिंदर...
Translate »
error: Content is protected !!