लड़की कनाडा में .. मां ने लड़की की फोटो से सगाई करवा-करवाकर लोगों से ठगे 1.60 करोड़ रुपये ….

by

खन्ना : खन्ना जिले में एक हैरान कर देने वाला ठगी का मामला सामने आया है. यहां एक मां-बेटी ने कनाडा में शादी और बसने का झांसा देकर सात से ज्यादा युवकों के परिवारों को लाखों की चपत लगा दी।

दिलचस्प बात यह है कि लड़की कनाडा में बैठे-बैठे ही पंजाब में लड़कों से वीडियो कॉल या फोटो के जरिए सगाई करती थी।।लेकिन एक गलत वॉट्सऐप मैसेज ने उनके पूरे गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया. पुलिस ने आरोपी मां, उसके बेटे और बेटे के साथी को गिरफ्तार कर लिया है। कनाडा में रह रही बेटी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी है।

ऐसे करते थे ठगी  :  जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला का नाम सुखदर्शन कौर है। वह पंजाब के लुधियाना की रहने वाली है। वहीं कनाडा में रह रही उसकी बेटी का नाम हरप्रीत उर्फ हैरी है, आरोप है कि आरोपी अखबारों में शादी के विज्ञापनों या स्थानीय मैचमेकर के जरिए अपने शिकार बनाते थे. हरप्रीत की मां सुखदर्शन, उन पुरुषों से उसकी शादी तय करती थी जो कनाडा में बसना चाहते थे. फिर वह अपनी बेटी की फर्जी सगाई कराती थी।

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद सगाई की रस्में या तो वीडियो कॉल पर होती थीं या हरप्रीत की फोटो के साथ. रस्मों के बाद सुखदर्शन खुद को बहुत गरीब बताकर और हरप्रीत को विदेश भेजने के लिए भारी कर्ज लेकर, लड़कों के परिवारों से पैसों की डिमांड करती. लड़कों और उनके परिवारों को लगता था कि उनकी शादी पक्की हो गई है, इसलिए वे आसानी से पैसे दे देते थे. कनाडा में बैठी हरप्रीत लड़कों से दवाइयों, बकाया किराए, कॉलेज की फीस आदि के बहाने उनसे पैसे मांगती थी. बाद में या तो हरप्रीत कॉल उठाना बंद कर देती थी या शादी को टालती रहती थी।

ऐसे खुला मामला

अखबार की रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया कि मामला तब उजागर हुआ जब 27 वर्षीय जसदीप सिंह की 10 जुलाई को हरप्रीत कौर नाम की लड़की से ‘मंगनी’ होने जा रही थी. लेकिन यह मंगनी किसी असली लड़की से नहीं, बल्कि उसकी फ्रेम की हुई फोटो से होनी थी. इससे पहले कि रस्म पूरी होती, पुलिस ने होटल पर छापा मार दिया।

दरअसल मां-बेटी की चपेट में जसदीप से पहले 28 वर्षीय राजविंदर सिंह भी था. जिससे जुलाई 2024 में फर्जी मंगनी हुई थी. लेकिन अचानक उसे एक वॉट्सऐप मैसेज में आए एक वॉइस नोट से सच्चाई पता चली. यह मैसेज हरप्रीत की मां ने गलती से उसे भेज दिया था. इसमें पैसों के लेन-देन की बात थी. उसने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि अब हैरी की सगाई जसदीप से होने जा रही है. इसके बाद उसने सारी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस के मुताबिक पिछले दो सालों में मां-बेटे के बैंक खातों में कम से कम 1.60 करोड़ रुपये के लेन-देन जांच के घेरे में हैं।

इनको बनाया शिकार, लाखों ठगे

1. राजविंदर सिंह (बठिंडा): जुलाई 2024 में हुई थी सगाई. 18.50 लाख रुपये की ठगी. पैसे देने के लिए जमीन तक बेची।

2. जसदीप सिंह (फैजगढ़, खन्ना शहर): 10 जुलाई को होनी थी सगाई. 18 लाख रुपये मांगे गए थे. 1 लाख रुपये कैश दे चुके थे. दहेज पर 40,000 रुपये खर्च कर चुके थे. सगाई के बाद 6 लाख रुपये और देने वाले थे लेकिन पुलिस के छापे ने बचा लिया।

3. गगनप्रीत सिंह (रायकोट, लुधियाना): इसी साल फरवरी में हुई थी ‘सगाई’. 25 लाख रुपये मांगे गए थे. 8.50 लाख रुपये दे चुके थे। कनाडा में रहने वाली बहन से 6 लाख रुपये और बाकी पैसों के लिए भैंसें बेचीं और अपने चाचा से उधार लिए।

4. कमलजीत सिंह (धर्मकोट, मोगा): जनवरी 2024 में हरप्रीत से कथित सगाई हुई थी. 7.75 लाख रुपये की ठगी. पढ़ाई और दवाइयों के नाम पर पैसे मांगे गए।

5. रूपिंदर सिंह (शाहकोट, जालंधर): 17 लाख रुपये मांगे गए थे. 5.50 लाख रुपये दे चुके थे।

6. गोरा सिंह (मोगा): मई 2023 में हुई थी सगाई. 6 लाख रुपये ठगे गए। शादी के बाद 9 लाख और देने थे।

7. शुद्ध सिंह (माछीवाड़ा): इसी साल 11 जून को हुई थी सगाई. 5 लाख रुपये दे चुके थे।

पुलिस का एक्शन

पुलिस ने हरप्रीत की मां सुखदर्शन कौर, उसके भाई मनप्रीत सिंह और उनके साथी अशोक कुमार को ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। हरप्रीत, जो फिलहाल कनाडा में वर्क परमिट पर है, उसके खिलाफ जल्द ही एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया जाएगा।

उधर, अदालत में पेशी के दौरान सुखदर्शन ने एक्सप्रेस को बताया कि उसने कई परिवारों को ठगा है। वह अपनी बेटी को विदेश भेजने के लिए बहुत पैसा खर्च कर चुकी थी और काफी कर्ज में डूबी हुई थी. मजबूरी के चलते यह सब किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनमोल बिश्नोई अब उगलेगा हर सच! कोर्ट से NIA को मिली 11 दिन की रिमांड

नई दिल्ली : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल अमेरिका से प्रत्यर्पण कर भारत लाया जा चुका है. इसके बाद NIA की टीम गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को लेकर पटियाला हाउस पहुंची, जहां 15...
article-image
पंजाब

युद्ध और खेल दोनों में भारत ने चटाई पाक को धूल : खन्ना

भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा पाक को दी गयी करारी शिकस्त, देशवासियों में ख़ुशी की लहर : खन्ना होशियारपुर 15 सितम्बर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भारतीय सैनिक युद्ध में और...
पंजाब

इंस्पेक्टर सहित 9 पुलिस कर्मचारी सस्पेंड…भ्रष्ट व लापरवाह पुलिस अमले की शामत

लुधियाना :  पंजाब में भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस अधिकारियों व कर्मियों पर शिकंजा कसते हुए  लुधियाना रेंज के 3 जिलों के 9 पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी में कोताही बरतने पर सस्पेंड दिया गया हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला से मांगा था पानी : पठानकोट में दिखे संदिग्ध का पंजाब पुलिस ने जारी किया स्कैच

 पठानकोट :  पंजाब पुलिस ने पठानकोट में बीती रात देखे गए सात संदिग्धों में से एक संदिग्ध का स्कैच जारी किया है।  पठानकोट के गांव फंगतोली में ये संदिग्ध देखे गए थे। जिस महिला...
Translate »
error: Content is protected !!