फोरलेन निर्माण से प्रभावित लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें : DC राहुल कुमार

by

एएम नाथ।  बिलासपुर, 03 सितंबर। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को शिमला-मटौर फोरलेन परियोजना से जुड़े विभिन्न मुद्दों और स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने परियोजना से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि फोरलेन निर्माण से प्रभावित लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित कंपनी के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के कारण ग्रामीणों के आने-जाने के रास्ते बाधित नहीं होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि जहां निर्माण कार्य के कारण आवागमन प्रभावित होने की संभावना हो, वहां स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए उचित वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाए।

जल निकासी व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

उपायुक्त ने फोरलेन निर्माण के दौरान जल निकासी व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना के कारण प्राकृतिक जल निकासी प्रणाली प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

बरसात के दौरान जलभराव की समस्या पैदा न हो और पानी लोगों के घरों अथवा कृषि भूमि की ओर न जाए, इसके लिए नालियों और ड्रेनेज सिस्टम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एम्स के समीप पार्किंग और वर्षाशालिका निर्माण के निर्देश

बैठक में एम्स के समीप पार्किंग व्यवस्था और वर्षाशालिका के शीघ्र निर्माण का मुद्दा भी उठाया गया। उपायुक्त ने एनएचएआई और संबंधित निर्माण कंपनी के अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि फोरलेन परियोजना से जुड़े सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप किए जाएं और निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना से संबंधित समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्यों के साथ-साथ आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में एसडीएम सदर राजकुमार, प्रोजेक्ट निदेशक हमीरपुर राकेश यादव, गाबर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कविराज सहित संबंधित विभागों और कंपनी के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी फैक्ट्री में आग में झुलसे लोगों की लिस्ट जारी, 5 PGI रेफर- एक की मौत 9 लापता

एएम नाथ। सोलन (बद्दी) :बद्दी फैक्ट्री में आग में झुलसे और घायल 30 लोगों की लिस्ट जारी जो अभी सभी उपचाराधीन हैं।जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम बद्दी के समीप झाड़माजरी में एक कैमिकल फैक्ट्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी के साथ एक विशेष की बैठक

एएम नाथ।  नई दिल्ली : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी, आयोग के सदस्य वीके. पाल और अन्य विशेषज्ञों के पैनल के साथ एक विशेष बैठक की। मुख्यमंत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दोनों शहरी निकायों के कुल 6966 मतदाता करेंगे 44 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला….सुजानपुर और भोटा में मतदान के लिए पुख्ता प्रबंध : गंधर्वा राठौड़

एएम नाथ।  हमीरपुर 16 मई। जिला की दो शहरी निकायों-नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा में रविवार को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन दोनों शहरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास कार्यों में तीव्रता लाएं तथा निर्धारित अवधि में पूरा करें अधिकारी – DC राघव शर्मा

ऊना, 22 सितम्बर – ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों तथा परियोजनाओं में तीव्रता लाई जाए तथा उन्हें निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए ताकि संबंधित क्षेत्र के लोगों को इनका लाभ प्राप्त हो सके।...
Translate »
error: Content is protected !!