फ्लाईओवर टूटने को लेकर सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को किया ट्वीट, उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग : करीब 90 दिन पहले ही खोला गया था नेशनल हाईवे 503 एक्सटेंशन पर बना फ्लाईओवर, इसी कंपनी द्वारा बनाया गया पुल बिहार में टूट गया था

by
नंगल/रोपड़, 27 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को एक ट्वीट करके नंगल शहर से होकर नेशनल हाईवे 503 एक्सटेंशन को हिमाचल प्रदेश के ऊना से जुड़ने वाले फ्लाईओवर के टूटने के मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की अपील की है। यह फ्लाई ओवर करीब 3 महीने पहले ही लोगों के लिए खोला गया था, जो अजौली मोड़ के पास टूट गया।
केंद्रीय मंत्री गडकरी को किए ट्वीट में सांसद तिवारी ने कहा है कि नेशनल हाईवे 503 एक्सटेंशन पर नंगल शहर से होकर गुजरता यह फ्लाईओवर हिमाचल प्रदेश के ऊना को पंजाब से जोड़ता है, जो अब यह अजौली मोड़ के पास टूट गया है। उन्होंने कहा कि करीब 90 दिन पहले ही इसका उद्घाटन हुआ था। जबकि उन्होंने ट्रैफिक के लिए इस फ्लाईओवर को खोले जाने से पहले इसकी सेफ्टी ऑडिट करवाए जाने की मांग की थी। सांसद ने जोर देते हुए कहा कि इस फ्लाईओवर का निर्माण उसी कंपनी ने किया था, जिसके द्वारा बनाया गया पुल बिहार में गिर गया था।
सांसद तिवारी ने गडकरी से कहा कि हालांकि आपके द्वारा करीब 5 साल किए गए बंगा – श्री आनंदपुर साहिब – नैना देवी रोड के उद्घाटन के मामले में भी अभी तक कुछ नहीं किया गया है। लेकिन वह आपसे किसी बड़े हादसे से पहले उक्त फ्लाईओवर के निर्माण में कमियों की जल्द से जल्द उच्च स्तरीय जांच करवाने की अपील जरूर करते हैं।
इसी के साथ ही उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से भी अपने स्तर पर यह मामला उठाने को कहा है, क्योंकि यह फ्लाईओवर उनके संसदीय क्षेत्र से भी जुड़ता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरपुरा ने देशवासियों को दीवाली, बंदी छोड़ दिवस व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

चंड़ीगढ़। आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष व पंजाब के अध्य्क्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने देशवासियों को दीवाली,बंदी छोड़ दिवस व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा...
article-image
पंजाब , समाचार

बीत इलाके में सौल्ह से अठारह घंटे तक के अघोषित बिजली के कट लग रहे :पंजाब में सबसे ज्यादा

बिजली के इतने लंबे कटों ने लोगो का बढ़ती गर्मी में लोगो का जीना मुहाल, पीने के पानी का संकट भी गहराया अजायब सिंह बोपाराय। गढ़शंकर: पंजाब में बिजली संकट गहराने के साथ ही...
article-image
पंजाब

निरंतर नज़रअंदाज किए जा रहे अनऐडेड अध्यापक फ्रंट पंजाब द्वारा महा रोष रैली का ऐलान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अनऐडेड अध्यापक फ्रंट पंजाब की स्टेट बॉडी और जिला इकाई के प्रधानों की आज विशेष बैठक की गई, जिसमें सरकार द्वारा लगातार यूनियन के संघर्ष और हक की मांगों को नज़रअंदाज...
article-image
पंजाब

कंडी नहर का पानी कंडी क्षेत्र के खेतों तक पहुंचना चाहिए न कि फैक्ट्रियों तक: मट्टू

गढ़शंकर, 6 अगस्त: कंडी संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने कंडी संघर्ष समिति के संयोजक कामरेड दर्शन सिंह मट्टू द्वारा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी, विधायक गढ़शंकर को स्थानीय विश्राम गृह में ज्ञापन सौंपा...
Translate »
error: Content is protected !!