बंगाल के बाद बीजेपी का ‘मिशन पंजाब’ : सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्लान, दलितों पर फोकस

by

चंडीगढ़. पश्चिम बंगाल में बंपर जीत के बाद अब बीजेपी ने पंजाब को भी अपनी अगली बड़ी राजनीतिक प्रयोगशाला बनाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है. पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के हालिया पंजाब दौरे के बाद मिले संकेत बताते हैं कि इस बार बीजेपी किसी सहयोगी दल के सहारे नहीं, बल्कि अपने दम पर राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

यह फैसला केवल सीटों की संख्या बढ़ाने का नहीं, बल्कि पंजाब में बीजेपी की स्वतंत्र राजनीतिक पहचान बनाने की कोशिश माना जा रहा है. पार्टी का मानना है कि अगर हर सीट पर मजबूत संगठन खड़ा किया जाए तो आने वाले वर्षों में पंजाब की राजनीति में उसकी भूमिका कहीं अधिक प्रभावशाली हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व ने साफ संदेश दिया है कि चुनाव की तैयारी केवल उम्मीदवार घोषित करने से नहीं होगी, बल्कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा. इसी वजह से कार्यकर्ताओं को पार्टी विस्तार से जुड़े कार्यक्रमों को तेज करने और गांव-गांव तक संगठन पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं. अगले दो महीनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेताओं के पंजाब दौरे भी इसी रणनीति का हिस्सा माने जा रहे हैं. इन दौरों का मकसद केवल बैठकें करना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को चुनावी एजेंडा समझाना और संगठन में नई ऊर्जा भरना होगा।

युवा और दल‍ितों पर फोकस :  बीजेपी की नजर इस बार खास तौर पर दो वर्गों पर है- युवा और दलित. पंजाब में दलित आबादी का बड़ा हिस्सा है और राज्य की चुनावी राजनीति में उसका असर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. वहीं पहली बार वोट देने वाले और युवा मतदाताओं को भी पार्टी अपने साथ जोड़ना चाहती है. सूत्रों के मुताबिक, इसी वजह से आने वाले दिनों में इन दोनों वर्गों को केंद्र में रखकर अलग-अलग कार्यक्रम चलाए जाएंगे. इतना ही नहीं, पार्टी की रणनीति यह भी है कि विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में युवाओं को टिकट देकर यह संदेश दिया जाए कि बीजेपी पंजाब में नए नेतृत्व को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

क्‍या मुद्दा लेकर जाएगी बीजेपी :  चुनावी मुद्दों की बात करें तो बीजेपी इस बार राष्ट्रीय एकता और ‘नशा मुक्त भारत’ को अपना प्रमुख एजेंडा बनाने की तैयारी में है. पार्टी का मानना है कि पंजाब लंबे समय से नशे के मुद्दे से जूझता रहा है और इसे चुनावी बहस के केंद्र में लाया जा सकता है. इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा और एकता जैसे मुद्दों को भी अभियान का हिस्सा बनाया जाएगा. दूसरी ओर, राजनीतिक मोर्चे पर पार्टी आम आदमी पार्टी सरकार को सीधे घेरने की रणनीति पर भी काम कर रही है. सूत्रों के अनुसार, जल्द ही राज्य सरकार के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की सूची जारी की जा सकती है और उसके बाद पूरे पंजाब में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

RTI reveals vacancies in the

False, and hollow health policies are undermining constitutional services/ Dhiman Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 09 : Truth, fairness, tolerance and knowledge are essential to strengthen public service. Development rests on quality and merit, and...
पंजाब , समाचार

भाजपा अर्श से फर्स पर, तेरह बार्डो से दो में ही अपने प्रत्याशी उतार सकी वह भी अभी तक मुकावले से बाहर

अविनाश राय खन्ना की कड़ी मिहनत से भाजपा फर्स से अर्श पर पुहंची थी गढ़शंकर: गढ़शंकर में अविनाश राय खन्ना के विधायक, सांसद व प्रदेशध्यक्ष के कार्याकाल दौरान भाजपा का शहर से लेकर गांव...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में वैसट आऊट आफ बैसट के मुकावलों में रमनदीप कौर व सुनीता की टीम ने पहला स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा के नेतृत्व में कालेज के अैजूकेशन विभाग दुारा विश्व बौद्धिक जायदाद दिवस मनाते हुए विधार्थियों के वैसट आऊट आफ बैसट विषय...
article-image
पंजाब

पंजाब में बाढ़ का कहर जारी : 3 की मौत , 8,000 लोगों को किया गया रेस्क्यू

चंडीगढ़ :  पंजाब में बाढ़ के कारण हालात बद से बदतर हैं। पंजाब के स्पेशल डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अर्पित शुक्ला ने बताया कि राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।...
Translate »
error: Content is protected !!