बंबर ठाकुर गोलीकांड मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार : इंस्टाग्राम पर 2 शूटरों की रील भी वायरल

by
बिलासपुर :  पूर्व विधायक पर हुए गोलीकांड में पुलिस ने हिरासत में लिए पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रितेश, मंजीत नड्डा और रोहित राणा के रूप में हुई है। मंजीत नड्डा और रोहित राणा पर रेकी करवाने का आरोप है। वहीं, दो आरोपी शूटरों की एक इंस्टा वीडियो भी वायरल हो रही है जिस पर पंजाबी गाना लगा है। ये आरोपी हरियाणा के रोहतक के रिटौली गांव के बताए जा रहे हैं। इन्हीं ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोलियां चलाई थी। पुलिस की टीमें इन शूटरों की ढूंढने में जुटी हैं। दोनों पहलवान बताए जा रहे हैं। वहीं, हमलावरों की सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। जिसमें वे आते और जाते दिखाई दे रहे हैं।
                      कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर होली के दिन शुक्रवार को उनकी पत्नी के सरकारी आवास पर चार हमलावरों ने दिनदहाड़े गोलियां बरसाईं। 22 से 24 राउंड फायर हुए। इसमें एक गोली बंबर और दो गोलियां उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ को लगीं। बंबर की बायीं टांग में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) और पीएसओ को एम्स बिलासपुर में भर्ती किया, जहां उनको लगीं दो गोलियां निकाली गईं।
पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी को मंडी जिले के चक्कर से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि वहीं से एक पिस्तौल बरामद हुआ है। गाड़ी चालक समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मंत्री हर्षवर्धन चौहान और विक्रमादित्य सिंह आईजीएमसी में बंबर का हाल जानने पहुंचे।
हमलावरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब दोपहर बाद 3:00 बजे बंबर बिलासपुर शहर के वीआईपी चंगर सेक्टर स्थित अपनी पत्नी के सरकारी आवास पर लोगों से मिल रहे थे। जैसे ही गोलियां चलीं बंबर साथ ही खड़ी इनोवा गाड़ी के पीछे छिप गए। अन्य लोग भी इधर-उधर खड़ी गाड़ियों के पीछे छिपने लगे। इस बीच हमलावर अंधाधुंध गोलियां बरसाते रहे। सुरक्षाकर्मी ने भी अपने पिस्तौल से जवाबी फायर किया। इसके बाद हमलावर भाग गए। एक गोली बंबर की टांग पर लगी है। दो गोलियां बिलासपुर के पुलिसकर्मी संजीव कुमार को लगी हैं। एक गोली पेट के पास लगी है, जिससे छोटी आंत को नुकसान हुआ है। दूसरी गोली टांग में लगी है।
छर्रे लगने से मौके पर मौजूद विशाल चंदेल निवासी लखनपुर बिलासपुर भी घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। बंबर ने एम्स में इलाज करवाने से मना किया, जिसके बाद उन्हें आईजीएमसी रेफर किया। बंबर की सुरक्षा में आईजीएमसी में 10 से 12 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
हमलावरों को पल-पल की जानकारी दे रहे थे कुछ लोग
पुलिस जांच में पता चला है कि हमला करने से पहले पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के आवास पर और आसपास कुछ ऐसे लोग भी थे, जो हमलावरों को पल-पल की जानकारी दे रहे थे। यही कारण रहा कि जब बंबर घर के आंगन में थे तो हमलावरों ने आकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। प्रदेश पुलिस हरियाणा पुलिस के संपर्क में है। जल्द ही कई लोगों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर आठ सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर ढाबों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। एक टीम मंडी के लिए भी रवाना हुई है। वहीं, होली के दिन जिस तरह से बंबर पर हमला हुआ, उससे जाहिर है कि पहले से ही पूरी योजना बनाई गई थी। उनके आवास पर लोग भी कम थे। हमले के समय बंबर के साथ एक पुलिसकर्मी था। बंबर के बेटे के अनुसार एक सुरक्षाकर्मी होली के दिन छुट्टी पर था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब में कांग्रेस आखिरी सांस तक पहुंची : सुनील जाखड़

चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस आखिरी सांस तक पहुंच चुकी है और कांग्रेस की ये हालत किसी और ने नहीं की है, बल्कि ऐसा उन नेताओं द्वारा अपनी ही पार्टी की जड़ें काटने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में छात्रावास अधीक्षक के पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 19 अगस्त को

एएम नाथ। मंडी : .जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2025-26 के लिए छात्रावास अधीक्षक (एक महिला एवं एक पुरुष) के अनुबंध आधारित पदों को भरने हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 19 अगस्त 2025 को...
article-image
पंजाब

डीएसपी गुरमुख सिंह बने जिला चोक बाल ऐसोसिएशन कपूरथला के अधयक्ष

कपूरथला/दलजीत अजनोहा :.जिला चोक बाल एसोसिऐशन कपूरथला की ओर से विशेष मीटिंग का आयोजन नयू आहूजा स्वीटस नजदीक चारबती चौक में ममता और गगनदीप कौर की अगुवाई में किया गया। इस मीटिंग में विशेष...
article-image
पंजाब

आर्दश वैलफेयर सुसायिटी के पंजाब के मनजिंदर पैंसरां बने उपाध्यक्ष और बख्शीश कौर बनी बरिष्ठ उपध्यक्ष

गढ़शंकर: आर्दश वैल्फेयर सुसायिटी की मीटिंग संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी की अगुआई में गांव पद्दी खुशी में हुई मीटिंग में जिला सचिव जीत राम रत्तू विशेष तौर शामिल हुए।  जिसमें ब्लाक गढ़शंकर की...
Translate »
error: Content is protected !!