बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया पर जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन

by
एएम नाथ।  मंडी, 28 नवंबर।  ज़िला बाल संरक्षण इकाई मण्डी द्वारा बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया को समझाने बारे एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों और स्वयं सेवी संस्थानों के करीब 50 सक्रिय सदस्यों ने हिस्सा लिया।
कार्यशाला में जिला बाल संरक्षण अधिकारी एन. आर. ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा दतक ग्रहण अधिनियम 2022 को सरल एवं पारदर्शी बनाया गया है। इसके अंतर्गत कोई भी दंपति, एकल महिला या पुरुष बच्चा गोद ले सकता है। दतक ग्रहण की प्रक्रिया की शुरुआत सेंट्रल अडॉप्शन रिसोर्स ऑथोरिटी की वेबसाइट से ऑनलाइन होती है। इसके अलावा नजदीक लोक मित्र केंद्र, साइबर कैफे या ज़िला बाल संरक्षण अधिकारी के कार्यालय में जाकर भी आवेदन कर सकेंगे। ठाकुर ने कहा कि इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, विवाह प्रमाण पत्र, मेडिकल फिटनेस, जन्म प्रमाण पत्र व पासपोर्ट साइज फोटो जैसे आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन जमा करवाने होते हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों को बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया की सही और सटीक जानकारी न होने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसीलिए इस बारे जनमानस को जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध अभियान चलाने की जरूरत है, ताकि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य वर्ष 2030 तक “बाल विवाह मुक्त भारत” के लिए मंडी जिला का भी योगदान हो सके।
इस अवसर पर सरंक्षण अधिकारी शैलजा अवस्थी ने प्रतिभागियों को दतक ग्रहण अधिनियम, बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया, योग्यता और सही मानदंडों बारे जानकारी दी। विधिक एवं प्रोबेशन अधिकारी रमा कुमारी ने बाल विवाह अधिनियम और दुष्परिणामों बारे चर्चा की। बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन तृप्ता ठाकुर ने प्रतिभागियों को बाल विवाह के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने की शपथ दिलाई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट के लिए भाजपा पर दोष मढ़ने के बजाय विकास पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

सरकार की आलोचना से बचने के लिए कर रहे ब्यानबाजी, हर रोज़ बदले जा रहे फैसलों से हो रही फ़जीहतए एम नाथ। ज्वालाजी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिखों की जमीन पर है रायसीना हिल….गुरुद्वारा है मालिक : सिख इतिहासकार का रोचक दावा

नई दिल्ली : सिख इतिहास की जानकारी रखने वाले सरदार तरलोचन सिंह का कहना है कि जिस रायसीना हिल पर राष्ट्रपति भवन है, वह जमीन गुरुद्वारा रकाबगंज से जुड़ी हुई है। उन्होंने एक न्यूज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर लोक सभा सीट से आस्था अग्निहोत्री का नाम आने से आया नया ट्विस्ट : कांग्रेस मंडी से विक्रमादित्य सिंह और शिमला सीट से विनोद सुल्तानपुरी के नाम की कर सकती घोषणा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल कांग्रेस के लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव के टिकट पर आज दिल्ली में हुए मंथन में सेंटर इलेक्शन कमेटी की मीटिंग में मंडी सीट पर विक्रमादित्य सिंह और शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माॅक ड्रिल पूर्वाभ्यास के तहत जिला ऊना के पांचों उपमंडलों में माॅक ड्रिल अभ्यास : माॅक ड्रिल से आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए आती है जागरूकता – महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 8 जून – राज्य स्तर पर आयोजित माॅक ड्रिल पूर्वाभ्यास के तहत जिला ऊना के पांचों उपमंडलों में माॅक ड्रिल अभ्यास किया गया। कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि उपमंडल ऊना...
Translate »
error: Content is protected !!