बच्चे बचाने है तो पंजाब छोड़ दो : नशे की लत में 26 साल का बेटा खोने वाले पिता का दर्द

by

अमृतसर में नशे के ओवरडोज लेने से 26 साल के आकाश की मौत हो गई। पंजाब पुलिस के हेड कॉन्सटेबल पिता अशोक कुमार ने बेटे के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। पिता ने कहा कि अगर अपने बच्चे बचाने हैं तो पंजाब छोड़ दो, यूपी या बिहार में जाकर रहने लगो।

पंजाब के अमृतसर में नशे के ओवरडोज लेने से 26 साल के आकाश की मौत हो गई। पंजाब पुलिस के हेड कॉन्सटेबल पिता अशोक कुमार ने बेटे के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। पिता ने कहा कि अगर अपने बच्चे बचाने हैं तो पंजाब छोड़ दो, यूपी या बिहार में जाकर रहने लगो। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नशा बेचने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अशोक कुमार का बेटा आकाश कई सालों से नशा कर रहा है। कई बार नशा मुक्ति केंद्र भी जा चुका है। गुरुवार (12 फरवरी 2026) को भी बेटे को नशा मुक्ति केंद्री से ही घर वापस लाए थे। लेकिन अगले दिन दोस्त के साथ नशे का इंजेक्शन लगाया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पिता अशोक कुमार ने कहा कि अमृतसर के गुरुनानक पुरा कोट खालसा इलाके में घर-घर में नशा बिक रहा है। उन्होंने कहा कि अगर अपने बच्चों को बचाना चाहते हो तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यहाँ का सीएम बनाओ। उन्होंने पंजाब सरकार के दावों को झूठा बताया, जिसमें कहा जा रहा है कि पंजाब में नशा खत्म हो चुका है।

बता दें कि पंजाब में युवाओं के नशे की लत के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक कमरे के अंदर प्राइवेट पार्ट पर हेरोइन नशे का इंजेक्शन लगाकर झूमता दिख रहा है। यह वीडियो जालंधर वेस्ट हलके के बस्ती शेख इलाके का बताया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर कर स्थानीय लोगों ने नशे का मुद्दा सरकार के सामने उठाया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सब डिविजन गढ़शंकर को नए बनने रहे जिला श्री आनंदपुर साहिब के साथ जोड़ने के विरोध में बार कौंसिल गढ़शंकर ने एसडीएम गढ़शंकर को सौंपां ज्ञापन

गढ़शंकर : सब डिविजन गढ़शंकर को नये बन रहे जिला श्री आनंदपुर साहिब के साथ जोडने के विरोध को लेकर बार कौंसिल गढ़शंकर ने अध्यक्ष एडवोकेट राज कुमार भट्टी की अध्यक्षता में एसडीएम गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

Vakhra Swag’ Set to Add

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Nov.1 : The much-awaited grand winter exhibition “Vakhra Swag”, organized by RJ Creators, is set to take place in Hoshiarpur on December 26. The vibrant poster of the upcoming event was officially...
article-image
पंजाब

उम्मीदवार के विवरण और जमा करवाए ऐफीडैवटों संबंधी केवाईसी एप (नॉ यूयर कैंडीडेट – अपने उम्मीदवार को जानो) से जानकारी हासिल की जा सकती : ख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बुधवार को पोडकास्ट का चौथा एपिसोड सोशल मीडिया के आधिकारिक पेजाें (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यू ट्यूब) पर रिलीज कर दिया है। इस एपिसोड में मुख्य निर्वाचन...
पंजाब

बाईक सवार से लूट के मामले में अज्ञात लूटेरों के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर : चंड़ीगढ़-हशियारपुर मुख्य मार्ग  पर गांव सतनौर के पास एक बाईक सवार युवक को तेजधार हथियार के बल पर लूट करने पर अज्ञात बाईक सवार लूटेरों खिलाफ मामला दर्ज किया है।    ...
Translate »
error: Content is protected !!