बच्चों को अच्छा इंसान बनाने में स्कूल और माता-पिता की भूमिका अहम – गोकुल बुटेल

by
मुख्यमंत्री के प्रधान आईटी सलाहकार गोकुल बुटेल ने प्रेसीडेंसी स्कूल के वार्षिक समारोह में की शिरकत
एएम नाथ। शिमला : शिमला के प्रेसीडेंसी स्कूल, हरिदेवी, घनाहट्टी में आज 11वां वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन गोकुल बुटेल ने की।
उन्होंने विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण, मूल्य आधारित शिक्षा एवं निरंतर शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि 21वीं सदी में बच्चों को आगे चल कर अच्छा इंसान बनना है। उन्होंने कहा कि आप अच्छे डॉक्टर या इंजीनियर बन सकते है पर नैतिक मूल्यों के अभाव में आप अच्छे इंसान नहीं बन सकते। बच्चों को अच्छा इंसान बनाने में स्कूल और माता – पिता की अहम भूमिका रहती है। इसके लिए जरूरी है कि हम बच्चों को घर पर करुणा भाव सिखाए।
गोकुल बुटेल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर विद्यार्थी का अधिकार है। यह हर्ष का विषय है कि इस स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है और स्कूल के चार विद्यार्थी जेईई उत्तीर्ण कर एनआईटी में, एक बच्चा आईआईटी में पहुंचा है, जोकि उनके माता – पिता और स्कूल प्रबंधन के लिए गर्व की बात है, जिसके लिए स्कूल प्रबंधन बधाई का पात्र है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व चेयरमैन शिव कुमार डोगरा के योगदान को स्मरण किया।
समारोह का आयोजन वर्तमान चेयरमैन उषा डोगरा, प्रबंध निदेशक हिमांशु डोगरा एवं प्रधानाचार्य देविना शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं श्रीमती उषा डोगरा द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने मनीष को बारहवीं कक्षा मेडिकल स्ट्रीम में तथा गार्गी को दसवीं कक्षा में प्रथम आने पर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने चित्रकला, फैंसी ड्रेस, शत-प्रतिशत हाजिरी, प्रश्नोत्तरी, कथा वाचन, नारा लेखन, नाटक, पोस्टर बनाने, कार्ड बनाने, साइंस प्रदर्शनी, सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी और सबसे अनुशासित छात्र के पुरस्कार वितरित किये।
समारोह में विद्यालय प्रबंधन की ओर से डॉ. ऋतु व्यास एवं श्रीमती रुचि डोगरा के निरंतर सहयोग एवं शैक्षणिक योगदान की विशेष सराहना की गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खरड़ नगर परिषद चुनाव स्थगित : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद

पुनीत महाजन l चंडीगढ़/मोहाली, 17 मई :  पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में नगर परिषद खरड़ के आम चुनावों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

67 लोगों की मौत – अमेरिका : प्लेन और हेलिकॉप्टर क्रैश, टक्कर के बाद हो गए थे विमान के तीन टुकड़े

वॉशिंगटन ”  अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास आसमान में अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान और हेलिकॉप्टर में भीषण टक्कर हो गई. टक्कर के बाद विमान और हेलिकॉप्टर टूट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत ऊना, बंगाणा व चौकी मन्यार में होंगे विशेष आयोजन – सहायक आयुक्त वरिंदर कुमार

ऊना, 10 अक्तूबर – मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय ऊना के अलावा बंगाणा तथा चौकी मन्यार में विशेष आयोजन किए जाएंगे। 11 अक्टूबर को राजकीय महाविद्यालय चौकी मन्यार, 12 अक्टूबर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब लोक सेवा आयोग ने PCS परीक्षा की तिथि की घोषणा की : 322 पदों पर होगा चयन

चंडीगड़ :  पंजाब लोक सेवा आयोग ने 2025 के लिए पंजाब राज्य सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अक्टूबर में करने का निर्णय लिया है। पहले, आयोग ने 3 जनवरी...
Translate »
error: Content is protected !!