बच्चों को मुफ्त में मिलने वाली कानूनी सहायता से करवाया अवगत

by

जिला बाल संरक्षण इकाई चम्बा ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं कार्यशाला की आयोजित

एएम नाथ। चम्बा : जिला बाल संरक्षण इकाई चम्बा द्वारा खंड समिति हॉल हरदासपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। शिविर में बाल संरक्षण अधिकारी रिंकू शर्मा ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों का विधिवत स्वागत किया। इसके पश्चात पुलिस विभाग से आए रिसोर्स पर्सन पुलिस उपाधीक्षक श्री बलदेव दत्त ने पोक्सो एक्ट 2012 व किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत एसजेपीयू इकाई की कार्य प्रणाली तथा पुलिस की भूमिका के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसके उपरांत जिला विधिक सेवाएं से अधिवक्ता अनुराग जी ने जिला चंबा में जरूरतमंद लोगों का बच्चों को मुफ्त में मिलने वाली कानूनी सहायता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसके साथ कार्यक्रम में विधिक सेवाएं से आए मुख्य अधिवक्ता श्री डीपी मल्होत्रा जी ने किशोर न्याय अधिनियम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा उसमें दिए गए प्रावधानों का व्याख्यान किया। सभी इकाइयों से मिलकर बच्चों के हित में कार्य करने का आह्वान किया गया। इसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग से आए डॉक्टर करण हितेषी जी ने मेंटल हेल्थ, नशे से पढ़ने वाले बुरे प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अवगत करवाया। ताकि युवाओं को नशे से बचाया जा सके और देश को सुरक्षित बनाया जा सके।
कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई से बाल संरक्षण अधिकारी अजय कुमार, विधि एवं परिवीक्षा अधिकारी माला शर्मा परामर्शदाता स्नेह शर्मा, लेखाकार तरुणा वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता बबीता व निशांत कालिया, डाटा विश्लेषक धर्मेंद्र कुमार, आउटरीच कार्यकर्ता रमन कुमार व बबली देवी के अतिरिक्त लगभग 100 लोगों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है : सुकृति लिखी

सचिव सुकृति लिखी ने सुनी पूर्व सैनिकों की समस्याएं और सुझाव पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों का सम्मान समारोह युद्ध संग्रहालय धर्मशाला में आयोजित* एएम नाथ। धर्मशाला, 21 अप्रैल: युद्ध संग्रहालय धर्मशाला में आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

55 उम्मीदवारों ने पास की खनन रक्षक की शारीरिक दक्षता परीक्षा : 5 पदों के लिए कुल 108 आवेदकों में से 91 उम्मीदवारों ने परीक्षा में लिया भाग

रोहित जसवाल।  हमीरपुर 20 मई :  जिला में खनन रक्षकों के 5 पदों को भरने के लिए मंगलवार को यहां अणु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के मैदान में उम्मीदवारों का शारीरिक दक्षता परीक्षण किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड में सैलरी से पहले पेंशन : शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा की ऐतिहासिक घोषणा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा पेंशनर्स सम्मान एवम सवांद कार्यक्रम आयोजित कहा, अब दफ्तरों के चक्करों से मिलेगी मुक्ति एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सफाई सेवक को की रिक्शा गाड़ी भेंट 

गढ़शंकर, 6 अप्रैल: गढ़शंकर-नंगल रोड पर स्थित गांव गढ़ी मट्टों में शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा एक सफाई सेवक को रिकशा गाड़ी भेंट की गई। यह रिकशा  ज्ञान चंद कनाडा और सुभाष...
Translate »
error: Content is protected !!