बच्चों से मुलाकात डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस कर सुनी समस्याएं, अधिकारियों को बच्चों की रुचि के हिसाब से गतिविधियां करवाने के दिए निर्देश

by

होशियारपुर :  डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने राम कालोनी कैंप स्थित चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम व आब्र्जवेशन होम का दौरा कर प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने जहां बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी वहीं होम्ज के इंचार्जों को बच्चों की रुचि के हिसाब से प्रोग्राम बनाने की भी हिदायत दी।
डिप्टी कमिश्नर ने तीनों होम्ज में दिन भर करवाई जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल करते हुए निर्देश दिए कि बच्चों को किसी भी तरह की कोई दिक्क त नहीं आनी चाहिए। अगर कुछ जरु रत है तो इस बारे में उन्हें अवगत करवाया जाए ताकि समय रहते समस्याओं का निपटारा किया जा सके। इस दौरान उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सुरक्षा के मामले में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम व आब्र्जवेशन होम में खाने की क्वालिटी चैक की और निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित बनाया जाए कि खाने की पौष्टिकता व गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो। उन्होंने कहा कि यह जरु र ध्यान रखा जाए कि बच्चों को दिया जाने वाला पानी शुद्ध हो।
श्री संदीप हंस ने तीनों होम्ज के इंचार्ज को हिदायत दी कि सफाई व्यवस्था और अच्छी बनाई जाए और बच्चों की रुचि के हिसाब से गतिविधियां करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए, जिसके लिए तीनों होम्ज के इंचार्ज अपने स्तर पर बच्चों से बातचीत कर उनकी रुचि व जरुरतों को समझे ताकि उन्हें उस हिसाब से ट्रेनिंग दी जा सके। उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक पढऩे के लिए प्रेरित किया जाए। इसके अलावा इनके मनोरंजन व व्यस्त रखने के लिए भी खेल कूद के अलावा अन्य गतिविधियों को लगातार चलाने के लिए भी हिदयात दी। इस दौरान जिला बाल विकास अधिकारी डा. हरप्रीत कौर, सुपरिडैंट स्पैशल होम श्री नरेश कुमार, सुपरिडैंट आब्र्जवेशन होम श्री पुनीत कुमार, सुपरिडैंट चिल्ड्रन होम श्रीमती रीना उप्पल के अलावा उक्त विभागों का स्टाफ भी मौजूद था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा बालक नाथ ट्रस्ट (रजिस्टर्ड), होशियारपुर द्वारा भव्य चौकी का आयोजन

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : बाबा बालक नाथ ट्रस्ट (रजिस्टर्ड), होशियारपुर ने अग्रवाल भवन, हरियाणा रोड पर बाबा बालक नाथ जी की पहली भव्य चौकी का आयोजन किया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट...
article-image
पंजाब

दो दिवसीय 35 वा वार्षिक जोड़ मेला 31 मई और 1 जून को करवाया जाएगा : बाबा रत्न सिंह धनोता

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव पट्टी के दरबार पीर बाबा रहमत शाह जी में 35 वा दो दिवसीय वार्षिक जोड़ मेला मुख्य सेवादार बाबा रतन सिंह के नेतृत्व समूह संगतों के सहयोग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिलीज से पहले कंगना रनोट की Emergency पर बवाल : धमकियां मिल रही, फिल्म को सेंसर से सर्टिफिकेट भी नहीं

कंगना रनोट  इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी  को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। वे मूवी का प्रमोशन करने में बिजी है और दर्शक भी उनकी फिल्म देखने के लिए बेताब है। हालांकि, सामने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के कैबिनेट मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल पर बवाल : कांग्रेस, अकाली दल व भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा

चंडीगढ़, 27 मई । पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में एक और कैबिनेट मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, पंजाब सरकार ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी...
Translate »
error: Content is protected !!