बड़सर थाने के आवासीय भवन की नीलामी 2 नवंबर को : बड़सर थाने के आवासीय भवन की नीलामी 2 नवंबर को

by
हमीरपुर 12 अक्तूबर। पुलिस थाना बड़सर के परिसर में जर्जर और असुरक्षित घोषित किए गए आवासीय भवन को गिराने के लिए नीलामी प्रक्रिया 2 नवंबर को दोपहर 12 बजे थाना परिसर में पूर्ण की जाएगी।
एसपी डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि इस नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस को सुबह 10 से सायं 5 बजे तक उक्त भवन का अवलोकन कर सकते हैं। नीलामी में भाग लेने के लिए पांच हजार रुपये की धरोहर राशि मौके पर ही नीलामी समिति के पास जमा करवानी होगी। सफल बोलीदाता को नीलामी की पूरी राशि मौके पर ही जमा करवानी होगी तथा उसे 15 दिन के भीतर सारा सामान उठाना होगा। अधिक जानकारी के लिए पुलिस थाना बड़सर या एसपी कार्यालय हमीरपुर में संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

22 जून को ज़िला  शिकायत निवारण समिति बैठक की करेंगे अध्यक्षता – 19 जून को सिहुंता में  होने वाली स्टार नाइट में  मुख्य अतिथि होंगे

एएम नाथ। चंबा :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया 19 जून को सिहुंता में  होने वाली स्टार नाइट में  मुख्य अतिथि होंगे । विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 21 जून...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपये का किया अंशदान

हिमाचल प्रदेश वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज वन विभाग के वन बल प्रमुख डॉ. संजय सूद की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से सचिवालय में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम श्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय मैहला का DC मुकेश रेपसवाल ने किया निरीक्षण

विद्यार्थियों के साथ संवाद कर जानी उनकी समस्याएं एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज पीएम श्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय मैहला का दौरा कर विद्यालय में उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं का सामान्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भनौता के प्राचीन शिव मंदिर में विशाल फसली भंडारा संपन्न : शिव शंकर के गूर ने की सुख-समृद्धि की भविष्यवाणी

ग्रामीणों के सहयोग से सहेजी जा रही धार्मिक परंपरा एएम नाथ। भनौता (चम्बा) : भनौता के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में रविवार को पारंपरिक विशाल फसली भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!