बड़ा खेला होगा पंजाब की राजनीती में ! नवजोत सिद्धू भाजपा में होंगे शामिल : कयासों का बाजार गर्म-

by

नई दिल्ली । पंजाब की राजनीति में बड़ा खेला होने की संभावना है। कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर व उनकी बेटी ने भाजपा नेता तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की।

 

इस मुलाकात के बाद कयासों के बाजार गर्म हैं। डॉ. नवजोत कौर ने अमृतसर में तरनजीत सिंह संधू के आवास पर उनसे भेंट की। इस दौरान सिद्धू दंपती की बेटी राबिया सिद्धू भी साथ थी। इधर राजनीति में खुदबुदाहट हुई तो दूसरी तरफ कांग्रेस आलाकमान में हलचल तेज हो गई।

संधू ने लिखा कि ‘समुद्री हाउस में डॉ. नवजोत से मिलना और अमृतसर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना एक सुखद अनुभव रहा।’ भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के दबे स्वर में जानकारी साझा हो रही है कि नवजोत सिद्धू कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। विशेष बात यह है कि तरनजीत सिंह संधू की भाजपा केंद्रीय हाईकमान में अच्छी पहुंच है और चुनाव हारने के बाद भी पार्टी उन्हें बड़ा पद दे सकती हैं।

जानकारी के अनुसार, नवजोत सिंह सिद्धू ने 2004 में पहली बार अमृतसर सीट से भाजपा के टिकट पर संसदीय चुनाव लड़ा। वहां से कांग्रेस के कद्दावर नेता रघुनंदन लाल भाटिया को पराजित कर जीत दर्ज की। 2007 में सिद्धू को चुनाव प्रचार में अहम जिम्मेदारी सौपी गई।

भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग का कार्यालय भी संभाला। 2012 में विधानसभा चुनाव लड़कर भारी वोटों से विजय हासिल की। 2016 में भाजपा छोड़कर वो कांग्रेस में शामिल हो गए। दरअसल 2014 में सिद्धू का टिकट काटकर अरुण जेटली को अमृतसर से टिकट दिया था।

जिससे नाराज होकर उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। 2017 में सिद्धू ने कांग्रेस ज्वाइन की और पार्टी ने उन्हें अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा। सिद्धू जीते तथा कांग्रेस सरकार में स्थानीय निकाय मंत्री के पद पर विराजमान हुए। सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच भ्रष्टाचार व प्रशासनिक मामलों में कई मतभेद उभरने लगे।

2022 के विधानसभा चुनाव में पराजित होने के पश्चात नवजोत सिंह सिद्धू को रोड रेज मामले में एक वर्ष की सजा हुई थी। 2023 में वह जेल से बाहर आए और फिर कांग्रेस की सक्रिय राजनीति से दूर हो गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फर्जी नशा मुक्ति केंद्र पर छापा : युवकों से वसूली का आरोप, 15 युवाओं को छुड़वाया, संचालक पकड़ा

अमृतसर :  पंजाब के अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छेहर्टा क्षेत्र में चल रहे अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन छेहर्टा की टीम द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भुंतर एयरपोर्ट पर 75 लाख रुपये से निर्मित एनसीसी हैंगर का उद्घाटन

एयर एनसीसी कैडेट्स को मिलेंगे विमानन प्रशिक्षण के बेहतर अवसर, दूरदराज के युवाओं को भी मिलेगा लाभ : मुख्यमंत्री सुक्खू एएम नाथ।  कुल्लू । हिमाचल प्रदेश में युवाओं को विमानन क्षेत्र में प्रशिक्षण के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

16 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ : शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

रोहित भदसाली। हमीरपुर : 20 अगस्त हमीरपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर 16 वर्षीय छात्रा द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाने के बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह...
Translate »
error: Content is protected !!