बड़ा भंगाल की सभी पात्र महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये : मुख्यमंत्री सूक्खु

by

प्राकृतिक खेती से उगाई राजमाह पर मिलेगा समर्थन मूल्य, 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए लगेंगे जनरेटर सेट

स्कूली बच्चों को मिलेगा इंसेंटिव, नोडल स्कूल बनेंगे, इको टूरिज्म गंतव्य के रूप में विकसित होगा बड़ा भंगाल

एएम नाथ। धर्मशाला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज जिला कांगड़ा के अति दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ संवाद किया और उनकी समस्याओं को जाना। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री होंगे, जो यहां रात्रि प्रवास करेंगे।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से संवाद के दौरान 6 बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने बड़ा भंगाल की सभी पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 1,500 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की। इस दुर्गम क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए जनरेटर सेट लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बड़ा भंगाल के स्कूली बच्चों को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए इंसेंटिव दिया जाएगा। इस क्षेत्र के नजदीकी स्कूलों को सरकार नोडल स्कूल बनाएगी ताकि बीड़ इत्यादि क्षेत्रों में जाकर यहां के बच्चे स्कूली शिक्षा ग्रहण कर सकें।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बड़ा भंगाल को इको टूरिज्म के तौर पर विकसित करने के निर्देश दिए तथा शीघ्र ही विस्तृत कार्य योजना बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्राकृतिक खेती से उगाए गए राजमाह पर सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करेगी।
श्री सुक्खू ने कृषि विभाग के अधिकारियों को बड़ा भंगाल के लोगों को प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ने व इसके लिए सभी सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश भी दिए। इस क्षेत्र के भेड़ पालकों के लिए मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रेदश सरकार भेड़ पालकों से मीट की उचित मूल्य पर खरीद करेगी।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उनका जीवन सुगम बनाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने क्षेत्र का दौरा कर आपदा के समय हुए नुकसान का जायजा भी लिया। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे स्थानीय लोगों के अनुभवों को करीब से जाना। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 के बाद प्रदेश के किसी भी मुख्यमंत्री ने बड़ा भंगाल का दौरा नहीं किया है। इस अवसर पर विधायक किशोरी लाल भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान की संभाली कमान

शिमला, 1दिसंबर : लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान के 24वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के रूप में 01 दिसंबर 2023 को पदभार संभाला। सेना ने एक बयान में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार हर तरह से हिमाचल के साथ है, प्रधानमंत्री पर तंज करने से हिमाचल में नहीं होगा विकास : जयराम ठाकुर

हिमाचल के लिए राहत राशि जारी करने पर नेता प्रतिपक्ष ने जताया केंद्र का आभार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही है देश-विदेश में भरोसे का चेहरा मंडी, 13 दिसंबर :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर कालेज के एनएसएस स्वयंसेवियों ने कई गतिविधियों में लिया भाग : 26 दिसंबर से एक जनवरी तक आयोजित किया गया एनएसएस इकाई का शिविर

एएम नाथ। सुजानपुर 02 जनवरी। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय आवासीय वर्ग का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ विभा ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*उपायुक्त ने दिए बहाली कार्यों में गति लाने के निर्देश : मानसून आपदा के पश्चात राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न*

एएम नाथ। कुल्लू, 09 अक्टूबर — जिला कुल्लू में मानसून के दौरान आई प्राकृतिक आपदा के उपरांत राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता...
Translate »
error: Content is protected !!