बड़ी वारदात की साजिश नाकाम : अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी समेत 2 गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद

by

मोहाली :  मोहाली-चंडीगढ़ में संभावित आपराधिक वारदात की साजिश को नाकाम करते हुए स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने अवैध हथियारों के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने उनके कब्जे से तीन आधुनिक पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद किए हैं। इटली में बैठे एक आरोपित को भी नामजद किया गया है, जिस पर हथियारों की खेप भेजने का आरोप है। एसएसओसी के एआईजी दीपक पारिक के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि होशियारपुर जिले के गांव कनेवाल निवासी परवीन कुमार उर्फ शामा, जो वर्तमान में बनूड़ की गोयल काॅलोनी में रह रहा है, अवैध रूप से अत्याधुनिक हथियार और गोला बारूद की खरीद फरोख्त में सक्रिय है।

सूचना में यह भी सामने आया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर मोहाली चंडीगढ़ क्षेत्र में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इस सूचना के आधार पर मोहाली के एसएसओसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने बनूड़ क्षेत्र में छापेमारी कर परवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसके किराये के मकान से एक .32 बोर पिस्टल, एक मैगजीन और पांच कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि परवीन कुमार का आपराधिक रिकाॅर्ड रहा है और वह कई मामलों में शामिल रहा है। वर्ष 2018 में दर्ज लूटपाट के एक मामले में उसे अदालत द्वारा भगोड़ा अपराधी (प्रोक्लेम्ड आफेंडर) भी घोषित किया जा चुका है।.सख्ती से पूछताछ के दौरान परवीन ने अपने साथी हरीश कुमार उर्फ हैरी भूपाल का नाम उजागर किया। हरीश, होशियारपुर जिले के गांव थाना का रहने वाला है। पुलिस ने जांच में जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर उसे सह आरोपित नामजद किया और होशियारपुर में छापेमारी कर हैरी को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद हरीश कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने उसके कब्जे से 9 एमएम कैलिबर की दो ग्लाक पिस्टल बरामद कीं। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि हरीश एक अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी है और वह टीम इटली की ओर से विभिन्न अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका है। पूछताछ में हरीश ने खुलासा किया कि हथियारों की यह खेप उसे राजेश कुमार उर्फ बंटा ने भेजी थी, जो मूल रूप से होशियारपुर के गांव थाना का रहने वाला है और फिलहाल इटली में रह रहा है। पुलिस ने जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर राजेश को भी इस मामले में नामजद कर लिया है।

एसएसओसी के अनुसार, राजेश कुमार उर्फ बंटा का भी लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों गिरफ्तार आरोपितों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। अब एसएसओसी अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक खंगालने के साथ-साथ इस माड्यूल से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसएसपी नवजोत सिंह माहल, एसपी(डी), एसपी(एच), डीएसपीज सहित 137 फ्रंटलाइन वर्करों का हुआ कोविड-19 टीकाकरण

जिले में कोविड वैक्सीन के दूसरे पढ़ाव की शुरुआत एसएसपी ने लोगों को बिना डर टीकाकरण के लिए आगे आने की अपील की होशियारपुर, 04 फरवरी: कोविड-19 की रोकथाम के लिए शुरु हुए टीकाकरण...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur: ADC Reviews Progress of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 20 : Additional Deputy Commissioner (Development) Nikas Kumar today chaired a review meeting at the district administrative complex to take stock of the progress of various programmes and development works being implemented...
article-image
पंजाब

295-ए के तहत एफआईआर दर्ज : पंजाबी गायक गुरमान सिंह के खिलाफ

लुधियाना : पंजाबी गायक गुरमान सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। लुधियाना पुलिस ने दरेसी थाने में धारा 295-ए के तहत एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार गायक गुरमान सिंह पर धार्मिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल ने तिहाड़ प्रशासन के सामने किया सरेंडर : केजरीवाल की अंतरिम जमानत अवधि 1 जून को हो गई थी समाप्त

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ प्रशासन के सामने सरेंडर कर दिया है। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत अवधि 1 जून को समाप्त हो गई थी।...
Translate »
error: Content is protected !!