बद्दी पुलिस व ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अवैध दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद

by

तारा। बद्दी : पुलिस थाना मानपुरा एवं ड्रग विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम गुरूमाजरा (बोरीवाला), तहसील बद्दी, जिला सोलन स्थित एक रिहायशी मकान में संयुक्त कार्रवाई करते हुए 29,990 गोलियां एवं 206 शीशियां बरामद की गईं। कार्रवाई के दौरान मकान में मौजूद संजय खान निवासी गांव व डाकघर गुरूमाजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन, बरामद दवाइयों के संबंध में कोई भी वैध लाइसेंस, बिल अथवा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। ड्रग विभाग द्वारा समस्त बरामद दवाइयों को नियमानुसार अपने कब्जे में लेकर Drugs & Cosmetics Act के तहत आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
बद्दी पुलिस द्वारा अवैध नशा कारोबार के विरुद्ध सख्त अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाती रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रतन इमिग्रेशन मैहतपुर में भरे जाएंगे 12 पद, साक्षात्कार 10 को

रोहित जसवाल।  ऊना, 8 जुलाई। रतन इमिग्रेशन मैहतपुर द्वारा वीजा काउंसलर, ऑफिस एग्जीक्यूटिव, एचआर मैनेजर और रिसेप्शनिस्ट के 12 पद भरे जाएंगे। इनमें वीजा काउंसलर के 4 पद, ऑफिस एग्जिक्यूटिव के 6 पद, एचआर...
article-image
पंजाब

भाजपा के सेवक आ गए आपके दुआर तहत शिविर का किया आयोजन :केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के 100 से अधिक लोगों के कार्ड बनाए

गढ़शंकर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा गढ़शंकर ने समुंदड़ा मंडल में भाजपा के सेवक आ गए आपके दुआर तहत शिविर का आयोजन कर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के कार्ड बनाए। इस शिविर...
article-image
पंजाब

बैठक के दौरान लोगों ने बताईं इलाके की समस्याएं : सरकारी दावों के उलट लोग बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित: पवन दीवान

लुधियाना, 8 अप्रैल. : जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने स्थानीय अमृत कॉलोनी, विधानसभा क्षेत्र पश्चिमी में राम कुमार के...
article-image
पंजाब

सत् श्री अकाल दोआबा की ओर से भाषण प्रतियोगिता तथा बहुरंग कलामंच होशियापुर की ओर से पेड़ लगाने पर एक समागम का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : माई भारत होशियारपुर के अभियान ’’एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत श्री गुरू हरि राय कॉलेज फार विमैन चब्बेवाल में सत् श्री अकाल दोआबा के प्रधान रमेश की अध्यक्षता में...
Translate »
error: Content is protected !!