बद्दी यूनिवर्सिटी में “इमनेशन 2026” वार्षिक तकनीकी महोत्सव का भव्य आयोजन

by

बद्दी, 30 मार्च (तारा) :  बद्दी यूनिवर्सिटी में वार्षिक तकनीकी उत्सव “इमनेशन 2026” का शुभारंभ बद्दी विवि के कुलपति प्रो. (डॉ.) जेके शर्मा ने दीप प्रज्वलन से हुआ। इस वर्ष आयोजन की थीम “विकसित भारत 2047” रही, जिसके अंतर्गत नवाचार, आत्मनिर्भरता और तकनीकी प्रगति को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया।
इसके बाद तकनीकी प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने मॉडल्स और तकनीकी प्रोजेक्ट्स का शानदार प्रदर्शन किया। कला प्रदर्शनी में छात्रों ने कचरे से सुंदर कलाकृतियां और पेंटिंग्स बनाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। साहित्यिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
शाम के सत्र में छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां, नाटक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गिद्दा, नाटी और भांगड़ा जैसी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
शाम को कार्यक्रम के दून के विद्यायक राम कुमार चौधरी मुख्य अतिथि रहे। इसके बाद मशहूर पंजाबी गायक शिवजोत ने अपने शानदार गानों से माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया और छात्रों को भरपूर मनोरंजन प्रदान किया।
इस अवसर पर कुलपति सलाहकार प्रो. (डॉ.) टीआर भारद्वाज , रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) खुशमीत कुमार, सभी डीन और विभागाध्यक्षों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, डॉ. सुषमा सिंह (छात्र कल्याण अधिकारी), डॉ. भारतेन्दु शर्मा, रोहित शर्मा (जनसंपर्क अधिकारी) तथा पांशुल जमवाल भी उपस्थित रहे।
फोटोकेप्शन;
बद्दी विवि के वार्षिक तकनीकी महोत्सव बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए दून के विधायक राम कुमार चौधरी व उनकी धर्मपत्नी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजेश धर्माणी ने घुमारवीं सिविल अस्पताल के डाॅक्टर्स एवं स्टाफ को किया सम्मानित

अस्पताल में पहली बार हुए दो जटिल सिजेरियन प्रसव, उपलब्धि पर तकनीकी शिक्षा मंत्री ने दी बधाई एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 29 नवम्बर: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो पत्नियों का ऐसे बंटा हुआ इकलौता पति, आधा-आधा जोड़ा : पंजाब का रहने वाला है ये जोड़ा

एक से अधिक महिलाओं से शादी करने वाले लोगों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं। विदेशों में अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं. इसके साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करोड़ों का पानी मोटर सायकिल और कार से ढोया- सरकारी संरक्षण प्राप्त कांग्रेस नेता व ठेकेदारों को बचा रही सरकार : जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों को दी बधाई एएम नाथ। मंडी :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में मीडिया से बातचीत में कहा कि सुक्खू सरकार के नेतृत्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5897 मरीज एचआईवी पॉजिटिव हिमाचल में – जिला कांगड़ा में 1576, ऊना में 679 पॉजिटिव : बीमारी की मुख्य वजह- नशे की लत और असुरक्षित यौन संबंध

एएम नाथ : शिमला।  एचआईवी/एड्स के मामले राज्य में अब तक इनकी संख्या 5897 पहुंच गई है। अधिकांश मामले कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी और ऊना से सामने आए हैं। एड्स कंट्रोल सोसायटी का दावा है...
Translate »
error: Content is protected !!