बनगढ़ जेल में बंदियों को नशे से दूर रहने तथा उससे होने वाले दुष्प्रभावों बारे किया जागरूक

by

ऊना, 17 जून – सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सूचीबद्ध पूर्वी कलामंच के फोक मीडिया गु्रप द्वारा बनगढ़ जेल में बंदियों को नशे से दूर रहने तथा उससे होने वाले दुष्प्रभावों बारे गीत-संगीत एवं लघु नाटकों की प्रस्तुती देकर जागरूक किया।
कलाकारों ने बताया कि नशे की प्रवृति से सामाजिक, शारीरिक, मानसिक व आर्थिक नुकसान होता है। नशे की दलदल में धंसने के बाद बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है, इसलिए सभी को इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। कलाकारों ने बताया कि किसी भी नई चीज की ओर आकर्षित होने की स्वाभाविक प्रवृति होती है। लेकिन नशे का आकर्षण घातक हो सकता है। नशा पूरे परिवार को विनाश की ओर ले जाता है। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता लाने पर बल दिया और कहा कि हम सभी इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं और उन्हें इस सामाजिक कार्य में अपना योगदान देना चाहिए।
इस मौके पर बनगढ़ जेल के उपाधीक्षक जगजीत चैधरी ने बताया कि सरकार जेल में बंदियों को नशे के प्रति जागरूकता लाने के लिए काफी अच्छे प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से होने चाहिए ताकि बंदी जागरूकता कार्यक्रमों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सकारात्मक सुधार ला सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शादी मुबारक

बी बी एन, 14 मार्च :  कोली माजरा के नितिन चौधरी को कड़ुआना की अमनप्रीत के साथ परिणय सूत्र में बंधने पर प्रथम न्यूज की ओर से ढेरों शुभकामनाएं। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम को निर्देश – उपमंडल स्तर पर नियमित तौर पर करें समीक्षा : लंबित राजस्व मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: डीसी हेमराज बैरवा

धर्मशाला, 4 मार्च। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिले में राजस्व से संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार ने दे दी Z+ सुरक्षा- स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी बिभव कुमार को ?….  अकाली दल का दावा- लाखों का आएगा खर्च

चंडीगढ़ : आप सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का मुख्य सलाहकार बनाए जाने की खबर के बाद बड़ा राजनीतिक हंगामा खड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने संविधान दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई शपथ

मंडी, 25 नवम्बर । उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने संविधान दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान की उद्देशिका को सर्वोपरि रख कर...
Translate »
error: Content is protected !!