बरनाला लाठीचार्ज मामले में कार्रवाई : डीएसपी सतवीर सिंह सस्पेंड

by

चंडीगढ़, 24 जुलाई । पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर कथित लाठीचार्ज और मारपीट के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएसपी सतवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यह कार्रवाई घटना को लेकर बढ़ते विरोध और विभिन्न संगठनों के दबाव के बीच की गई है।

डीएसपी के निलंबन के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बरनाला में सफाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण थी।

गुरमीत सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा, “बरनाला में सफाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण थी। इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर संबंधित डीएसपी सतवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

बरनाला में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज किए जाने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इस घटना के विरोध में वाल्मीकि समुदाय और सफाई कर्मचारी संगठनों ने पंजाब के कई हिस्सों में प्रदर्शन शुरू कर दिए।

जालंधर में प्रदर्शन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता दीपक तेलू ने आरोप लगाया कि बरनाला में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, पर पुलिस और सिविल प्रशासन ने बल प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि वह खुद बरनाला जाकर स्थिति का जायजा लेकर आए हैं।

वहीं, सैनिटरी सुपरवाइजर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बंटू सभरवाल ने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि जब तक संबंधित एसएसपी, डीएसपी, एसएचओ और कार्यकारी अधिकारी (ईओ) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

सफाई कर्मचारी संगठनों का कहना है कि केवल डीएसपी के निलंबन से मामला खत्म नहीं होगा। वे घटना की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

दूसरी ओर, सरकार की ओर से डीएसपी के निलंबन को मामले में प्रारंभिक कार्रवाई माना जा रहा है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कनाडा के खिलाफ अपना रुख सख्त : आतंकी फंडिंग अभियानों के खिलाफ कनाडा की निष्क्रियता पर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) में जाने की तैयारी जुटा

चंड़ीगढ़ :कनाडा के खिलाफ अपना रुख सख्त करते हुए, भारत अपनी धरती पर आतंकी फंडिंग अभियानों के खिलाफ कनाडा की निष्क्रियता पर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स(FATF) में जाने की तैयारी जुट गया है। भारत...
article-image
पंजाब

महिला टीचर की बड़ी बेरहमी से हत्या : हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तरनतारन : पंजाब में सरकारी स्कूल महिला टीचर की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही है। घटना तरनतारन के कस्बा खडूर...
article-image
पंजाब , समाचार

101 फीट ऊंचे दो राष्ट्रीय झंडे बनेंगे होशियारपुर की शान : ब्रम शंकर जिम्पा

होशियारपुर, 11 सितंबर : पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि शहर की सुंदरता को और बढ़ाने के लिए लगभग 21 लाख रुपये की लागत से 101 फीट ऊंचे दो राष्ट्रीय...
article-image
पंजाब

22 पेटी अवैध शराब बरामद : आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

 गढ़शंकर – थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक कार सवार व्यक्ति से 22 पेटियां अवैध शराब की बरामद कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार एएसआई सुखविंदर सिंह चौकी इंचार्ज सुंमदडा...
Translate »
error: Content is protected !!