बरसात के मौसम में राहत तथा पुनर्वास कार्यों में नहीं बरतें कोताही : केवल पठानिया

by

विस के उपमुख्य सचेतक ने रैत में सुनीं लोगों की समस्याएं
एएम नाथ। धर्मशाला/ शाहपुर 06 अगस्त। उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने शाहपुर उपमंडल के सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बरसात के मौसम में राहत तथा पुनर्वास के कार्यों में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतें तथा बारिश से क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों तथा पेयजल स्कीमों को भी त्वरित बहाल करवाएं ताकि लोगों को असुविधा नहीं झेलनी पड़े। सोमवार को रैत में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित किया जा रहा है। पठानिया ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए कार्यक्रम भी आंरभ किए गए हैं। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र को एक आदर्श विस क्षेत्र के तौर पर विकसित किया जा रहा है तथा मुख्यमंत्री ठाकुर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु ने शाहपुर विस के विकास के लिए पंद्रह माह के अपने कार्यकाल के दौरान करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री का कांगड़ा जिला के टांडा मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों ,पैरा मेडिकल स्टाफ तथा अन्य पदों एवं करोड़ों को धनराशि स्वीकृत करने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के सृदृढ़ीकरण के लिए भी सरकार की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। पठानिया ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए भी कारगर कदम उठाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने पात्र लोगों को चेक भी वितरित किए।
इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद,आयुर्वेदा ओएसडी डॉ सुनीत पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,महासचिव प्रदीप बलौरिया, सेवा निवृत्त सीएमओ डॉ सुशील शर्मा ,अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण अंकज सूद, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, सहायक अभियंता जलशक्ति मोहम्मद रज्जाक, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, सुशील शर्मा, प्रधानाचार्य आईटीआई शाहपुर चैन सिंह राणा,अश्वनी चैधरी के इलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
*आयुष एवं युवा सेवाएं मंत्री से चंबी मैदान पर की चर्चा*
रैत स्थित काँग्रेस कार्यालय में आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा से चंबी मैदान तथा आयुर्वेद विभाग से सम्बंधित विभिन्न विकास कार्यों बारे बातचीत हुई है और उन्होंने आश्वस्त किया है कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए उनके विभागों की तरफ से हर सम्भव धनराशि एवं सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी । सोमवार को आयुष,युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री चम्बा से वापिस आते हुए रैत स्थित काँग्रेस कार्यालय में आए थे । आयुष मंत्री का उपमुख्य सचेतक एवं काँग्रेस पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री ने नौणी विश्वविद्यालय में प्राकृतिक खेती के उत्पादों के लिए बिक्री केन्द्र का किया शुभारम्भ : कृषि में उन्नत तकनीक व अनुसंधान का लाभ सुनिश्चित कर रही प्रदेश सरकारः डॉ. शांडिल

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, सोलन में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सैलानियों की सुविधा के लिए : मुख्यमंत्री का निर्णय 2 जनवरी तक दिन-रात खुले रहेंगे ढाबे एवं रेस्तरां

शिमला : प्रदेश सरकार ने राज्य में आने वाले सैलानियों की सुविधा के दृष्टिगत रेस्तरां, ढाबे, चाय तथा खान-पान की अन्य दुकानें इत्यादि 2 जनवरी, 2023 तक दिन-रात खुले रखने का निर्णय लिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनावों के लिए 15 जनवरी को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियांः राघव शर्मा चुनाव पर डीसी ने जिला के सभी एसडीएम व बीडीओ के साथ की बैठक

ऊना- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि पंचायत चुनावों के लिए पोलिंग पार्टियां 15 जनवरी को रवाना होंगे। आज सभी एसडीएम व बीडीओ के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते...
हिमाचल प्रदेश

सत्ती करेंगे जिला स्तरीय महिला दिवस कार्यक्रम में ‘संबल’ व नव ‘जीवन’ योजना का शुभारंभ

8 मार्च को राजकीय महाविद्यालय कोटला खुर्द में आयोजित किया जाएगा समारोह ऊना – 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय कोटला खुर्द में प्रातः 10 बजे...
Translate »
error: Content is protected !!