बरोटीवाला कालेज में मनाया वार्षिक समारोह : शिक्षा व खेलकूद में अव्वल रहे बच्चों को किया सम्मानित

by

बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

बी बी एन, 21 फरवरी (तारा) :  राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमित राय और अर्पित कुमार गर्ग की ओर से द्वीप प्रज्जवलित करके किया गया। कार्यक्रम में सभी कर्मचारी और गैर कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दी।
इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ सुनीला शर्मा एवं सभी स्टाफ वर्ग ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें बैच लगाकर सम्मानित किया । महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ अनुपमा पाठक ने महाविद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों , खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं महाविद्यालय में होने वाली विभिन्न गतिविधियों, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई , जिनमें सरस्वती वंदना ,नाटी, पंजाबी डांस, हरयाणवी डांस शामिल थी। छात्र एवं छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से उपस्थित अतिथि एवं दर्शकों का मन मोह लिया।
प्राचार्य ने बताया कि
यह महाविद्यालय दून के विधायक राम कुमार चौधरी की स्वप्न परियोजना है। उनकी दूरदृष्टि, समर्पण और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के कारण ही कालेज का विशाल भव्य भवन, उसके साथ आवश्यक संरचना और सुविधाएँ आज हमारे सामने साकार रूप में उपस्थित हैं। महाविद्यालय परिवार उनके निरंतर सहयोग के लिए हृदय से कृतज्ञ हैं।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य अनुपमा पाठक ने सभी अतिथियों, स्टाफ सदस्यों एवं सभी विद्यार्थियों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की आशा व्यक्त की । राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ अंत में विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट भी दी गई ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

6 राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण कार्य शुरू- शिक्षा में गुणात्त्मक सुधार के लिए राज्य सरकार उठा रही है अनेक कदम : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला  :   राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्त्मक सुधार लाने के लिए अनेक महत्त्वपूर्ण कदम उठा रही है। चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण किया जा रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत गो बैक के नारे लगाए : कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प – काजा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी नेताओं की गाड़ियां रोक कर

मंडी : हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी  की प्रत्याशी कंगना रनौत आज  लाहौल स्पीति के दौरे पर थीं। यहां उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यक्रम में शामिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2025-26 बजट की तैयारियों में जुटे सीएम सुक्खू : अभी सरकारी कर्मचारियों के सामान्य तबादलों पर रहेगा प्रतिबंध

रोहित जसवाल शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगले वित्त वर्ष, 2025-26 बजट की तैयारियों में व्यस्तताओं के चलते सरकारी कर्मचारियों के सामान्य तबादलों पर प्रतिबंध लगा रहेगा। आगामी बजट का प्रारुप क्या होगा,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री 24 को बड़सर में करेंगे करोड़ों के उदघाटन-शिलान्यास

एएम नाथ।  हमीरपुर 23 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 24 अक्तूबर को बड़सर का दौरा करेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 24 अक्तूबर को सुबह करीब 11ः25 बजे बुंबलू पहुंचेंगे और हैलीपैड का...
Translate »
error: Content is protected !!