बरोटीवाला कालेज में शिक्षा निदेशक ने किया निरीक्षण : विद्यालय की व्यवस्थाएं व बिल्डिंग पर जताया संतोष

by

बीबीएन, 13 अप्रैल (तारा) :राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में शिक्षा निदेशक डॉ.अमर जीत के. शर्मा ने महाविद्यालय का औपचारिक दौरा किया । बरोटीवाला नया कालेज भवन बना है। निदेशक में कालेज में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की जांच की। कालेज में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता का पद खाली पड़ा हुआ है। जिसके लेकर बच्चो ने उनसे बात भी की।

शिक्षा निदेशक ने महाविद्यालय की बिल्डिंग,लाईब्रेरी, कंप्यूटर रूम, कन्या कॉमन रूम,प्ले ग्राउंड, स्टाफ रूम एवं सभी क्लास रूम का निरीक्षण किया। कालेज में अपने डेढ घंटे के दौरे के दौरान निदेशक ने महाविद्यालय के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से बातचीत की। छात्रों से उनकी पढ़ाई को लकेर बात की वहीं शिक्षकों से उनके विषयों के बारे में जानकारी ली। निदेशक ने महाविद्यालय को बेहतर बनाने के लिए कुछ सुझाव भी दिए ।इस मौके पर सभी शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ कुलदीप सिंह एवं सभी प्राध्यापक वर्ग ने शिक्षा निदेशक का स्वागत किया एवं उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।शिक्षा निदेशक महोदय ने महाविद्यालय की बिल्डिंग, प्ले ग्राउंड, महाविद्यालय की सारी व्यवस्था एवं सभी कर्मचारियों एव गैर कर्मचारियों की प्रशंसा की।
फोटोकेप्शन
बरोटीवाला कालेज का निरीक्षण करते हुए शिक्षा विभाग के निदेशक

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक राम कुमार चौधरी ने सीआरएस के तहत नए भवनों का किया लोकापर्ण : बिलांवाली लबाना में तीन व डोगरांवाला में दो मंजिला भवन का किया उद्घाटन

बद्दी, 20 जनवरी (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने मगंलवार को एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिल्लावाली लबाना तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोगरावालां के नए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को 69.96 करोड़ रूपये की सौगात : सीएम वर्चुअली करेंगे ऊना के लिए 69.96 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास :

जिला परिषद हॉल ऊना में कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण ऊना, 10 अक्तूबर: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 11 अक्तूबर को वर्चुअल मोड से जिला ऊना को 69.96 करोड़ रूपये की सौगात देंगे, जिसका लाइव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा की सामान्य विकास समिति ने हमीरपुर में की योजनाओं की समीक्षा :

हमीरपुर 25 नवंबर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सामान्य विकास समिति ने शनिवार देर शाम को जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके विभिन्न विकास कार्यों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। सामान्य...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अविनाश राय खन्ना ने की विशेष मुलाकात : उच्चीबस्सी रक्षा भूमि के बेहतर उपयोग और स्थानीय विकास की खन्ना ने उठायी मांग

होशियारपुर 27 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विशेष मुलाकात की। इस मौके खन्ना ने रक्षा मंत्री से पूर्व रक्षा अधिकारीयों कर्नल मलूक सिंह, कर्नल पी....
Translate »
error: Content is protected !!