बर्खास्त महिला कॉन्स्टेबल की हाई कोर्ट ने दोबारा खारिज कर दी याचिका… सुप्रीम कोर्ट से बची उम्मीद

by

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नशा तस्करी के मामले में पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला कॉन्स्टेबल बीबी अमनदीप कौर की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

हालांकि, इस मामले में बीती सोमवार को ही हाईकोर्ट ने अमनदीप कौर की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था, लेकिन दोपहर बाद उनके वकील ने हाईकोर्ट से आग्रह किया था कि उन्हें कुछ समय दिया जाए, वे मामले में कुछ जरूरी तथ्य रखना चाहते हैं।

इस आग्रह पर हाईकोर्ट ने मंगलवार सुबह इस पर फिर से सुनवाई निर्धारित की थी। मंगलवार सुबह जब इस मामले में सुनवाई शुरू हुई, तो अमनदीप कौर के वकील ने कई दलीलें पेश कीं। हाईकोर्ट ने सभी दलीलें सुनने के बाद अमनदीप कौर की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

खटखटा सकती हैं सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

इससे पहले बीती सात जुलाई को बठिंडा की स्थानीय अदालत से उसकी जमानत याचिका खारिज की थी। इसके बाद अमनदीप कौर ने अपनी जमानत याचिका अपने वकील के जरिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दायर की थी। अब अमनदीप कौर अपनी जमानत याचिका लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है।

विजिलेंस की मांग पर अदालत ने भेजा था न्यायिक हिरासत में अमनदीप कौर इस समय बठिंडा जेल में बंद है, जिसे विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा की टीम ने बीती 26 मई को बादल गांव में एक मशहूर गायक के घर से गिरफ्तार किया था। उसके बाद वह विजिलेंस के पास पुलिस रिमांड पर भी थी, लेकिन अचानक तबीयत खराब होने के कारण उसे एम्स अस्पताल बठिंडा में भर्ती कराया गया था।

जिसके बाद विजिलेंस की मांग पर ही अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में बठिंडा जेल भेज दिया था। जहां से अब उसने यह जमानत याचिका दायर की है, लेकिन अब हाईकोर्ट ने उसकी याचिका का खारिज कर दिया है।

पंजाब पुलिस की एएनटीएफ टीम ने जिला पुलिस की मदद से काली थार से आरोपित अमनदीप कौर को बादल रोड से गिरफ्तार किया था। आरोपिता के पास से 17.71 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। इसके बाद डीजीपी ने उसे अगले ही दिन नौकरी से बर्खास्त कर दिया था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

झारखंड : हेमंत सोरेन नहीं बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री?.. पत्नी कल्पना मुर्मू को देंगे राज्य की कमान?

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की तस्वीर लगभग साफ़ हो चुकी है। हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वही इन नतीजों से...
article-image
पंजाब

बाढ़ पीड़ितों के लिए 80 हजार रुपए का दिया सहयोग – डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन को सौंपा चैक – डिप्टी कमिश्नर ने इस कदम को दूसरों के लिए प्रेरणादायक बताया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष आशिका जैन ने बताया कि इस समय पूरा पंजाब बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहा है। ऐसे कठिन समय में जहां सरकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक विधायक नहीं हुया माना : सरकार बनते बनते रह गई , तीन पार्टियां अभी भी मनाने में जुटी

तामिलनाडु की राजनीति में उथल-पुथल का दौर जारी है. विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी टीवीके बहुमत से दूर है. अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके कांग्रेस के...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सेंट्रो में रेडीमेड खाना भेजने के विरुद्ध सीडीपीओ को मांगपत्र दिया

गढ़शंकर – पंजाब आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन की गढ़शंकर ब्लाक अध्यक्ष किरण अग्निहोत्री व शीतल कौर की अगुवाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि मंडल सीडीपीओ परमजीत कौर से मिलकर डायरेक्टर समाजिक सुरक्षा महिला और बालविकास...
Translate »
error: Content is protected !!