बर्ड बी आजीविका एस.एच.जी की गौ धूप व शहद ने लोगों को किया आकर्षित : होशियारपुर नेचर फेस्ट-2024

by

होशियारपुर, 3 मार्च:   होशियारपुर नेचर फेस्ट-2024 के  तीसरे दिन खूब चहल पहल रही। रविवार की छुट्टी का दिन होने के कारण दशहरा ग्राउंड होशियारपुर में लोगों ने जमकर मेले का लुत्फ उठाया व खरीददारी की।
नेचर फेस्ट में लगे स्टालों में
लोगो का शुद्ध, मिलावट रहित स्वदेशी उत्पाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बर्ड बी आजीविका  एस .एच .जी होशियारपुर के स्टाल को लोगों ने खूब सराहा। इस स्टाल के मनीश शर्मा व जीना शर्मा ने बताया कि उनके ग्रुप की ओर से उच्च गुणवत्ता वाले देसी गाय घी / गौ धूप बत्ती {गाय के गोबर की धूप बत्ती 16 प्रकार की प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से तैयार की जाती है। उन्होंने बताया कि वे किसी भी रसायनिक और कृत्रिम सुगंध का उपयोग बिल्कुल नहीं करते हैं। उन्होंने बताया कि इस धूप को प्रतिदिन घर में जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
मनीश ने बताया कि वे प्योर फॉर श्योर स्लोगन के साथ हल्दी, मेहंदी पाऊडर, शुद्ध हनी जैसे उत्पादों के प्रसंस्करण और आपूर्ति में लगे हुए है। उन्होंने बताया कि वे कुछ उत्पाद भारत के अलग अलग हिस्सों के किसानों से सर्वोत्तम गुणवत्ता वाला कच्चा माल एकत्र करते है और उन्हें स्वच्छ वातावरण में संशोधित करते है । उन्होंने बात कि उनका उद्देश्य पर्यावरण, किसानों और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए घर-घर तक शुद्ध ,  मिलावट रहित और रसायन मुक्त उत्पाद पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि वे 2022 से जूट बैग, टोट बैग, प्रमोशनल बैग,  के अग्रणी निर्माता हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

होशियारपुर ज़िले और गढ़शंकर का वकील समुदाय हमारी लड़ाई लड़ रहा,  हमारा फ़र्ज़ बनता हम उनका साथ दें : सरिता शर्मा

नए ज़िले के नाम पर खेल करके लोगों को गुमराह किया जा रहा : सरिता शर्मा गढ़शंकर : बिभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों ने 11 नवंबर को एसडीएम गढ़शंकर और डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी...
article-image
पंजाब

ठगी के मास्टरमाइंड और उसके साथी को पुलिस ने धर दबोचा : एडीजीपी (सेंट्रल कमांडेंट) बता फर्जीवाड़े को अंजाम देता था

लुधियाना : ठगी के मास्टरमाइंड और उसके साथी को लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने धर दबोचा है। मास्टरमाइंड पंजाब की संगरूर जेल से फर्जीवाड़ा चला रहा था। आरोपी खुद को अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करके फर्जी शराब घोटाला बनाया गया : केजरीवाल

 नई दिल्ली :  दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से आबकारी नीति मामले में बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले चार साल...
article-image
पंजाब

गांव भाम के प्राचीन मां भामेश्वेरी मंदिर में 70 वा वार्षिक समागम श्रद्धा भाव हुआ संपन्न

जिस दौरान 30 जागरण महिंदर पाल रंगीला, पुरी एंड पार्टी शंकर,नीलम जस्सल ठकरवाल,सन्नी सहगल,जोगी अलावल पुर,जस्सी भाम,दीपक दुर्गा और महंत राज कुमार सलोह वाले महामाई की महिमा का गुणगान किया * कवालिओं में सरबजीत...
Translate »
error: Content is protected !!