बर्फबारी व बारिश का अलर्ट जारी : हिमाचल में 24 से फिर करवट बदलेगा मौसम

by

एएम नाथ। शिमला :
हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। जहां प्रदेश में कई सड़कें व बिजली व्यवास्था बंद पड़ी हुई है। वहीं एक बार फिर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश में 24 फरवरी रात के बाद मौसम खराब होने जा रहा है। राज्य की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
24 फरवरी की रात से राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 और 27 फरवरी को कई स्थानों में बारिश और बर्फबारी की उम्मीद व्यक्त की है। यह सुखद है कि भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर अभी कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। अगर मौसम बिगड़ता है तो तापमान में काफी गिरावट आएगी। इससे ठंड और अधिक बढ़ सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अनाज मंडी पद्दी सूरा सिंह में पानी की टंकी बनाई जाए: कमलजीत

गढ़शंकर: अनाज मंडी पद्दी सूरा सिंह आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत कुमार उर्फ रिंका व अन्य आढि़तयों ने मार्केट कमेटी गढ़शंकर के चैयरमेन मोहन सिंह थियाड़ा को ज्ञापन देकर मांग की कि पद्दी सूरा...
article-image
पंजाब

पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, छोटा भाई भी घायल

कपूरथला। जिले के गांव बिशनपुर जट्टां में मंगलवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से युवक की मौत हो गई, जबकि...
article-image
पंजाब

9 जिलों की जिला परिषदों नहीं मिला बहुमत.….आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब में मुसीबत

चंडीगढ़ : पंजाब में ब्लॉक समिति और जिला परिषद के चुनाव संपन्न हो चुके हैं और अब उनके नतीजे सामने आ गए हैं। आम आदमी पार्टी इन चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी...
Translate »
error: Content is protected !!