बलतेज पन्नू का सुखबीर बादल पर तीखा हमला: बेअदबी के लिए जिम्मेदारी से भागने का आरोप

by

चंडीगढ़ – आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के हालिया बयानों पर कड़ा जवाब दिया है।

पन्नू ने कहा कि सुखबीर बादल बेअदबी की घटनाओं के लिए ‘आप’ सरकार को दोषी ठहराकर अपनी राजनीतिक स्थिति को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पंजाब की जनता उनकी वास्तविकता को भलीभांति जानती है। पन्नू ने सुखबीर बादल की याददाश्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुखबीर का यह कहना कि ‘आप’ के शासन में पंजाब में बेअदबी की घटनाएं शुरू हुईं, गलत है। उन्होंने याद दिलाया कि 1986 में नकोदर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के समय पंजाब में किसकी सरकार थी। क्या उस समय आम आदमी पार्टी का अस्तित्व था? पंजाब के लोग उस खौफनाक मंजर को नहीं भूले हैं।

पन्नू ने 2015 की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जून 2015 में बुर्ज जवाहर सिंह वाला से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप चोरी हुआ था। उस समय सत्ता में कौन था? उस समय भी बादल परिवार का शासन था। क्या उस वक्त ‘आप’ की सरकार थी? सच्चाई यह है कि आपकी सरकार ने ही दोषियों को संरक्षण दिया। उन्होंने आगे कहा कि कोटकपूरा में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने बर्बरता की और बहबल कलां में गोलीबारी में दो निर्दोष सिख शहीद हुए। जस्टिस रणजीत सिंह और जस्टिस जोरा सिंह कमीशन की रिपोर्टें स्पष्ट रूप से इन घटनाओं के पीछे के असली चेहरे को उजागर करती हैं। आज सुखबीर सिंह बादल खुद कोटकपूरा मामले में जमानत पर बाहर हैं।

बलतेज पन्नू ने कहा कि 2007 से 2017 तक अकाली दल का शासन पंजाब के इतिहास का काला अध्याय है। पंजाब को नशे, भ्रष्टाचार और बेअदबी के दौर में धकेलने के लिए सुखबीर बादल और उनकी पार्टी जिम्मेदार हैं। अब वे अपनी जिम्मेदारियों से भागने के लिए ‘आप’ पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, लेकिन पंजाब की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

600 करोड़ रुपए के बकाये के दावों को सख्ती से खारिज – सरकारी और निजी अस्पतालों का कुल बकाया 364 करोड़ : डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़ :  पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज प्राइवेट अस्पताल और नर्सिंग होम एसोसिएशन पंजाब द्वारा आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत विभिन्न उपचारों के लिए...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर हुसनदीप और पवित्र को कैलिफोर्निया से लाया जाएगा भारत, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस;

बटाला। विदेश में बैठे गैंगस्टर हुसनदीप सिंह और पवित्र सिंह के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। दोनों आरोपित कैलिफोर्निया पुलिस की हिरासत में हैं और अब इन्हें भारत लाकर...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में एड्स से बचाव के लिए ‘नुक्कड़ नाटक’ का आयोजन

गढ़शंकर, 29 नवम्बर: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज एन.एस.एस. यूनिट ने पंजाब राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के सहयोग से कॉलेज परिसर में एड्स से बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘गंगा बिहार से बंगाल जाती है… पीएम मोदी ने दिल्ली से कह दी ऐसी बात, जिस पर ममता की बढ़ जाएगी टेंशन

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी हेडक्वॉर्टर से अगला टारगेट सेट कर दिया है. यानी अब बीजेपी का अगला मिशन है बंगाल. पीएम मोदी ने शुक्रवार को...
Translate »
error: Content is protected !!