बल्लोवाल सौंखड़ी में खेतीबाड़ी कालेज के लिए पंजाब सरकार ने 13.7 करोड़ रुपए का फंड जारी किया: सांसद तिवारी

by
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का किया धन्यवाद
नवांशहर I  श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने बताया है कि बलाचौर के निकट बल्लोवाल सौंखड़ी में कंडी एरिया के लिए स्थापित रिजनल रिसर्च केन्द्र में खेतीबाड़ी कालेज स्थापित करने के लिए पंजाब सरकार ने 13.7 करोड़ रुपए का फंड जारी कर दिया है। जिसके बाद अब कालेज के निर्माण का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।
सांसद तिवारी ने इसके लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद प्रकट करते हुए बताया है कि इस खेतीबाड़ी कालेज के निर्माण से नवांशहर, रोपड़ और होशियारपुर जिलों से सम्बंधित छात्रों की जरूरतें पूरी होंगी, क्योंकि यह केन्द्र लुधियाना, चंडीगढ़, जालंधर और होशियारपुर से अच्छी तरह जुड़ा है। सांसद तिवारी ने खुलासा किया कि उन्होंने खेतीबाड़ी कालेज स्थापित करने हेतु मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से अपील की थी। खेतीबाड़ी कालेज में चार साल व छह साल की डिग्री (बीएससी एवं एमएससी) करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने खेतीबाड़ी कालेज के निर्माण हेतु 13.7 करोड़ रुपए का फंड जारी कर दिया है, जिसके बाद कालेज का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ढाडा खुर्द में शामलात जमीन से 35-36 हरे पेड़ काटने का मामला, ग्रामीणों ने जांच की मांग की

गढ़शंकर, 19 अगस्त  : ब्लॉक गढ़शंकर के गांव ढाडा खुर्द में शामलात जमीन पर स्थित ग्राउंड से करीब 35-36 हरे पेड़ कथित तौर पर बिना पंचायती प्रस्ताव और अनुमति के काटे जाने का मामला सामने...
article-image
पंजाब

रेत-बजरी से ओवरलोड टिप्परों के सड़क पर खराब खड़े होने से गढ़शंकर-नंगल सड़क पर लंबी लाइने लगने से यातायात अस्त ब्यस्त

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल सड़क पर गढ़ी मट्टू गांव के पास रेत बजरी से भरे ओवरलोड टिप्परों के खराब हो जाने के कारण शाहपुर से भंमिया गांव तक भारी वाहनों की लंबी क तारें...
article-image
पंजाब

फरीदकोट में BA छात्रा की मौत : परिजनों ने लड़कों पर परेशान करने का लगाया आरोप

पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस, पुलिस बोली- सभी पहलुओं से जांच जारी  फरीदकोट, 6 अक्तूबर। फरीदकोट में कॉलेज से घर लौटी 22 वर्षीय BA फाइनल...
Translate »
error: Content is protected !!