बसाल के रामलीला ग्राउंड में आयोजित होगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह: उपायुक्त

by
ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आज 15 अप्रैल को मनाये जाने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह को लेकर बचत भवन ऊना में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह बसाल के रामलीला ग्राउंड में आयोजन किया जाएगा। जिसमें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरंेद्र कंवर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
डीसी ने कहा कि हिमाचल दिवस के अवसर पर स्वयं सहायता समूहों सहित सभी विभाग प्रदर्शनी लगाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यतिथि सबसे पहले एमसी पार्क ऊना में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत 11 बजे समारोह स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके उपरांत परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी लेंगे और जिलावासियों के नाम अपना संदेश देंगे। समारोह के दौरान हिमाचल दिवस थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
उपायुक्त ने खंड विकास अधिकारी सहित स्थानीय पंचायत को समारोह की साफ-सफाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईपीएच विभाग को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वह स्टोल लगाने के लिए समय रहते सूची उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अतिरिक्त एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा, एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल, सहायक आयुक्त गौरव चैधरी, उपनिदेशक शिक्षा उच्चतर जनक सिंह, उपनिदेशक कृषि अशोक धीमान, उपनिदेशक बागवानी अशोक कुमार, उपनिदेशक एनवाईके डाॅ लाल सिंह, पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर, , बीडीओ ऊना रमनबीर चैहान, आरटीओ राजेश कौशल, डीपीओ आईसीडीएस सतनाम सिंह, डीएफएससी राजीव शर्मा, डीएसओ कुलदीप शर्मा, ईओ एमसी संदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ के ट्रेनियों ने मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस

सन्तोषगढ़ । 21 जून :   भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में गत दिवस इन्टरनैशनल योग दिवस मनाया गया इस प्रोग्राम के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में रोड सेफ्टी जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना 14 मार्च: रोड सेफ्टी अभियान के तहत आज आईटीआई ऊना में एक दिवसीय रोड सेफ्टी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी आरटीओ ऊना राजेश कौशल ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश रेल परियोजनाओं को पूरा करने में करें रेलवे का सहयोग : जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में रेल परियोजनाओं को भरपूर बजट देने के लिए जयराम ठाकुर ने जताया केंद्र का आभार नशे से हो रही मौतें दु:खद प्रभावी कार्यवाही करें सरकार एएम नाथ। शिमला :  शिमला से...
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 24 सितम्बर को

ऊना 22 सितम्बर: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर से चयनित जिला ऊना के 20 अभ्यर्थियों के 24 सितम्बर को प्रातः 10 बजे मूल प्रमाण पत्रों का सत्यार्पण के लिए उपनिदेशक, प्राथमिक शिक्षा ऊना...
Translate »
error: Content is protected !!