बसाल में मनाया हरित खनन दिवस : विधायक,डीसी और एसपी समेत सैंकड़ों लोगों ने किया पौधारोपण

by
रोहित भदसाली।  ऊना, 13 सितंबर. ऊना जिले के बसाल में शुक्रवार को हरित खनन दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर पौधारोपण कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, उपायुक्त ऊना जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने भाग लिया और पौधारोपण किया। उन्होंने आम के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस प्रकार के प्रयासों के महत्व पर जोर दिया।
May be an image of 11 people and text
बता दें, जिला क्रशर एसोसिएशन ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए अब से हर वर्ष 13 सितंबर को हरित खनन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिला क्रशर एसोसिएशन ने वन विभाग के साथ मिलकर यह कार्यक्रम आयोजित किया था।
कार्यक्रम में आम, अमरूद, जामुन, आंवला और कचनार के करीब 1100 पौधे लगाए गए। इसके अलावा, कार्यक्रम में उपस्थित रूद्रा अंतरराष्ट्रीय पब्लिक स्कूल के बच्चों को 4000 पौधे वितरित किए गए ताकि वे भी पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभा सकें।
इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है। यह आवश्यक है कि हम सभी पर्यावरण के प्रति जागरूक हों। पौधारोपण का यह कार्यक्रम आने वाली पीढि़यों के लिए हरा-भरा और स्वस्थ वातावरण तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य में पर्यावरण संरक्षण और विकास के लिए विभिन्न योजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि हम एक स्वच्छ और हरित हिमाचल का निर्माण कर सकें।
No photo description available.
वहीं, उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस अवसर पर कहा कि वन विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम हमारे पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को और मजबूत बनाता है। पौधारोपण एक दीर्घकालिक निवेश है जो हमारे भविष्य को हरा-भरा और स्वस्थ बनाने में सहायक होगा। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि लगाए गए पौधों की देखभाल सही तरीके से की जाए, ताकि वे स्वस्थ वृक्ष बन सकें और पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें।
इस अवसर पर विधायक ने जिला क्रशर एसोसिएशन की ओर से जरूरतमंद लोगों और होनहार बच्चों को कुल 1.25 लाख रुपये की सहायता व प्रोत्साहन राशि भी वितरित किए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, डीएफओ सुशील राणा, क्रशर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डिंपल ठाकुर तथा अन्य पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस सचिव देशराज गौतम, कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा, वन विभाग के अन्य अधिकारी, स्कूली बच्चे, और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के हर कोने में गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – विक्रमादित्य सिंह

कैबिनेट मंत्री ने शिमला-2 अंडर-19 जोनल खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत शिमला, 18 सितंबर – लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज राजकीय वरिष्ठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तस्कर को पकड़ने गए थाना प्रभारी को कुचलने का प्रयास : पुलिस ने गाड़ी पर की फायरिंग

एएम नाथ l हमीरपुर : हमीरपुर ज़िले में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमले की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, नशा तस्करी की सूचना मिलने पर सदर हमीरपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कडूआना स्थित गुरूद्वारा में सजा दीवान रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन कर संगत को किया निहाल अटूट लंगर का आयोजन

बीबीएन, 3 अप्रैल (तारा) : बद्दी के कडूआना स्थित गुरुद्वारे में आयोजित सालाना गुरमति समागम के तीसरे दिन दीवान सजा और शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरूद्वारा के संस्थापक संत बाबा सुंदर सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

20 साल की लड़की की लाश : शरीर पर रगड़ के निशान और पास में मिली सीरिंज

जालंधर : जिले के लांबड़ा थाना क्षेत्र का में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है. महिला का शव...
Translate »
error: Content is protected !!