बसियाला में तीज त्यौहार के माध्यम से नारी शक्ति का संदेश किया सांझा : छात्राओं ने “उपकार जागरूक बोलियों” के माध्यम से “बेटी-बेटा एक समान” का संदेश किया साझा

by
गढ़शंकर, 6 अगस्त : गढ़शंकर के  निकटवर्ती गांव बसियाला में नगर निवासियों और पंचायत द्वारा उपकार कोआर्डीनेशन सोसायटी नवांशहर के सहयोग से “तीज” का त्योहार मनाया। कार्यक्रम के दौरान बारिश होने लगी लेकिन महिलाएं दोगुने उत्साह के साथ “तीज” के जशन मनाती रहीं। छात्राओं ने “उपकार जागरूक बोलियों” के माध्यम से “बेटी-बेटा एक समान” का संदेश साझा किया। ‘बेटे-बेटे सब मांग रहे हैं, लड़कियां जन्मने में क्यों शर्माते हैं, हमने भी बेटियों की लोहड़ी भी डालनी है’ बोली से बेटियों के प्रति समाज की सोच बदलने का संदेश नजर आया। देस राज बाली और उपकार सदस्यों द्वारा समूह गीत “धीयां रानीयां ना आखो मर जानीयां लोको धीयां रानीयां” गाया जिसमें सब लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर सुनीता देवी, सुरजीत कौर डुलकू, हरबंस कौर, राजिंदर कौर गिद्दा, पलविंदर कौर बडवाल, पम्मी थिंद, बलविंदर कौर बाली, गुरबख्श कौर सुजोन,  हरलीन डुलकू, बसियाला में त्योहर में जसप्रीत कौर डुलकू। मनीत सिंह डुलकू, हिमानियो डुलकू, अमनदीप कौर, मंजीत कौर, कुलदीप कौर, गुरुमीत कौर, गुरनूर कौर, गुरवीर, रजनी, रविंदर कौर, दिलसिमरत कौर, गौतम मिन्हास, कुलदीप कौर आदि उपस्थित थे। उपकार कोआर्डीनेशन समिति की ओर से  हरदेव सिंह सरपंच एवं मैडम सुनीता देवी को सम्मानित किया। गांव की ओर से उपकार समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। शिव मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए चाय, पानी व लंगर की व्यवस्था की गई।
  कार्यक्रम में सहयोगी शख्सियतों हरदेव सिंह सरपंच, महिंदर सिंह डुलकू, एस. गिद्दा, देस राज बाली, डॉ. अवतार सिंह देनोवाल कलां, निर्मल सिंह डुलकू और बहादुर सिंह सुज्जों भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

टंडन को 30 मई, सुबह 11 बजे प्रेस क्लब में बहस की चुनौती दोहराई : तिवारी ने भाजपा के खराब प्रदर्शन के खिलाफ ‘56 सूत्रीय’ आरोप-पत्र पेश किया

चंडीगढ़, 28 मई: चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने केंद्र शासित प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के 10 साल के खराब प्रदर्शन के खिलाफ ‘56 सूत्रीय आरोप-पत्र’ पेश किया है। यहां...
article-image
पंजाब

कृषि कानून रद्द नहीं किए गए तो उत्तर प्रदेश, उतराखंड व पंजाब सहित तमात राज्य में भाजपा को वोट की चोट देने चलेगा अभियान: युद्धवीर सिंह व हरपुरा

दिल्ली : मुजफरनगर में किसान महापंचायत में लाखों की संख्यां में किसानों ने पहुंच कर केंद्र सरकार को बता दिया कि किसान इस कृषि कानूनों के खिलाफ अंत तक शांतमई तरीके से संघर्ष जारी...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री ने 10वीं और 12वीं कक्षा के अव्वल विद्यार्थियों का किया सम्मान : पंजाब शिक्षा क्रांति के परिणाम आ रहे सामने : मान

चंडीगढ़ : पिछले दिनों घोषित हुए पंजाब के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम में सरकारी स्कूलों के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह पंजाब सरकार द्वारा लगातार सरकारी स्कूलों में ढांचागत व...
article-image
पंजाब

मिशन तंदरुस्त पंजाब: साफ़-सुथरा वातावरण और क्वालिटी खाद्य पदार्थ यकीनी बनाने के लिए सरकार वचनबद्ध: सुंदर शाम अरोड़ा

मुख्यमंत्री की तरफ से गढ़दीवाला में सीवरेज ट्रीटमेंट पलांट का नींव पत्थर, 3.14 करोड़ रुपए की लागत के साथ होगा मुकम्मल मिशन तंदरुस्त पंजाब की कामयाबी के साथ सेहतमंद पंजाब का स्वप्न होगा साकार...
Translate »
error: Content is protected !!