बस और कार में भीषण टक्कर : युवक-युवती की मौके पर मौत : 2 की हालत गंभीर

by

एएम नाथ : मंडी । हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सुबह ही एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई व दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर पंडोह डैम के समीप वीरवार सुबह एक बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि एक युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी बस कनिका मंडी से कुल्लू की ओर जा रही थी, जबकि कार नंबर एचपी 28 बी 2541 कुल्लू से मंडी की तरफ आ रही थी। पंडोह डैम के पास दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

इस हादसे में 23 वर्षीय शशांक शर्मा पुत्र विनोद कुमार, निवासी गांव मजवान, डाकघर कलखर, बलद्वाड़ा और 22 वर्षीय गायत्री देवी पुत्री राकेश कुमार निवासी गांव रिहाली टांडा डाकघर भाम्बला जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई।

बल्ह का युवक व ऊना की युवती घायल :  वहीं हादसे में 21 वर्षीय कश्मीर सिंह पुत्र नूर चंद निवासी गांव गद्दालस रंधाड़ा तहसील बल्ह, जिला मंडी और 21 वर्षीय दीक्षा चौहान पुत्री राजेश कुमार निवासी गांव हटली, पत्याला बंगाना जिला ऊना घायल हो गए हैं।

  पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सहकार सदन के नवीनीकरण कार्य का सीएम सुक्खू ने किया वर्चुअल शिलान्यास, 2.85 करोड़ होंगे खर्च

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मालरोड स्थित ‘सहकार सदन’ के नवीनीकरण कार्य का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। इस परियोजना पर करीब 2.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश कबड्डी फेडरेशन पर भडक़े अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी व पद्मश्री अजय ठाकुर : भ्रष्टाचार व पिटाई करने के बयान को लेकर सुर्खियों में

शिमला: 14 जुलाई: अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी व पद्मश्री अजय ठाकुर का हिमाचल प्रदेश कबड्डी फेडरेशन पर भ्रष्टाचार व पिटाई करने का बयान सुर्खियों में हैं। जिसे देखते हुए फेडरेशन उनकी शिकायत डीजीपी से करने...
article-image
पंजाब

कॉमरेड मोहिंदर कुमार बड्डोआण का चुनावी अभियान तेज : मट्टू

गढ़शंकर: गढ़शंकर क्षेत्र में का. महिंदर सिंह बड्डोआण के हक में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश नेता कॉमरेड दर्शन सिंह मट्टू, तहसील सचिव हरभजन सिंह अटवाल ने फासीवादी, विभाजनकारी, कारपोरेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनवाईके के युवा सवयंसेवियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

ऊना, 9 सितंबर: नेहरू युवा केंद्र ऊना के युवा स्वयंसेवियों की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप निदेशक एनवाईके डॉ लाल सिंह ने बताया की सघन युवा स्वयंसेवी पंजीकरण अभियान के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!