बस पलट कर नहर में गिरी, चालक सहित 3 घायल : घने कोहरे के कारण बस के ब्रेक लगाने पर नहर में गिर गई

by
गढ़शंकर : गढ़शंकर आदमपुर सड़क पर गांव एमां मुग्गलां के निकट सुबह करीब 9.20 वजे कोहरे के चलते ब्रेक लगाने पर बस पलट कर नहर में गिर गई। जिसमें बस चालक , कंडक्टर व एक सवारी को चोटें लगी। जबकि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।  स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को सिवल अस्पताल गढ़शंकर में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया।
          गांव बिंजों से 9 वजे निजी कंपनी की दत्ता बस सर्विस की बस गढ़शंकर के लिए चली। जिसे बस ड्राइवर सतबीर सिंह निवासी बिंजों चला रहे था और बस में कंडक्टर ज्योति दत्ता निवासी गढ़शंकर व एक सवारी परवीन कपूर(28) सवार था। जब बस गांव एमां मुग्गलां के पास करीब 9.20 पर पहुंची तो कोहरा घना होने के कारण आगे कुछ दिखाई ना देने पर पहले से स्लो स्पीड चल रही बस को अचानक चालक को ब्रेक लगानी पड़ी। जिस कारण बस पलट कर नहर में गिर गई। स्थानीय लोगो ने तीनों को सिवल अस्पताल गढ़शंकर में ईलाज के लिए भर्ती करवाया। वहां पर डॉक्टरों ने बस चालक सतवीर सिंह व कंडक्टर ज्योति दत्ता को प्राथमिक ईलाज के बाद घर भेज दिया। जबकि परवीन कपूर को चोटें ज्यादा लगने के कारण अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कर लिया। बस मालिक की बेटी व कंडक्टर ज्योति दत्ता ने बताया कि घने कोहरे के कारण अचानक बस की ब्रेक लगाने के कारण बस नहर में गिर गई। बस पहले भी स्लो स्पीड में थी। नहर में बस गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तीनो के चोटें लगी थी। बस चालक और मुझे असपताल से छूटी दे दी गई। जबकि अन्य सवारी परवीन कपूर का अस्प्ताल में इलाज चल रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

डिप्टी कमिश्नर ने सांझी रसोई में खुद परोसा खाना : गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर सांझी रसोई में खाने की कीमत 20 रुपए से घटा कर 10 रुपए करने की घोषणा की

सरबत दा भला सोसायटी सोसायटी की ओर से बुक-ए-डे के अंतर्गत इस ऐतिहासिक दिन पर जरुरतमंदों को करवाया गया भोजन होशियारपुर, 23 मई: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिला रैड क्रास सोसायटी की...
article-image
पंजाब

International Day Against Drug Abuse

SDM encourages recovering addicts to reconnect with mainstream society Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 26 : Under the guidelines of the Department of Social Security and Women & Child Development, the District Administration Hoshiarpur organized...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टरों द्वारा भरमौर से करियां पहुंचे 524 श्रद्धालु

हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों से भरमौर में फंसे श्रद्धालुओं को मिली निशुल्क हवाई सेवा 29 सितंबर से अब तक लगभग 8000 तीर्थ यात्रियों को मिली निशुल्क परिवहन सुविधा : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ।...
article-image
पंजाब

पंजाब पे स्केल बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर गढ़शंकर में कर्मचारियों ने 17 जुलाई 2020 की अधिसूचना की प्रतियां जलाईं

गढ़शंकर, 17 जुलाई  :  पंजाब वेतनमान बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर तहसील गढ़शंकर के कर्मचारियों ने गांधी पार्क गढ़शंकर में 17 जुलाई 2020 की अधिसूचना की प्रतियां जलाईं। इस संबंध में जानकारी देते...
Translate »
error: Content is protected !!