बस से धरेड़- राजनाली पहुंचे आशीष बुटेल : लोक निर्माण विभाग मंडल पालमपुर में रोपित किए जाएगें 2 हजार पौधे : आशीष बुटेल

by
एएम नाथ। पालमपुर, 27 जुलाई :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग मंडल पालमपुर में विभिन्न प्रजातियों के 2000 पौधे रोपित करेगा।
सीपीएस ने शुक्रवार को घरमोता से इस पौधारोपण कार्यक्रम के शुभारंभ किया। आशीष बुटेल ने देवदार का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर लगभग 40 देवदार के पौधे रोपित किए गए।
उन्होंने कहा कि स्थानीय परिस्थितिकिय संतुलन को बनाए रखने में वनों की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। पौधे लगाने से अपने आसपास की वातावरण को स्वच्छ रखा जा सकता है। उन्होंने सभी से पौधारोपण का आह्वान किया।
इसके उपरांत मुख्य संसदीय सचिव ने न्यूगल पुल कंडी में पालमपुर से रजनाली- धरेड़ टेम्पो ट्रैवेलर बस सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। सीपीएस इसी बस में सवार होकर राजनाली तथा धरेड़ गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि बस सुविधा आरम्भ करना इस क्षेत्र के लोगों की पुरानी मांग थी जिसे पूरा करने का प्रयास किया गया है। बस से अपने गांव पहुंचें स्थानीय लोगों ने सीपीएसनक जोरदार स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क और परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना उनकी विशेष प्राथमिकता में शामिल है।
इससे पहले सीपीएस ने अपने निवास स्थान और घमरौता में लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकांश का मौके पर ही निवारण किया। शेष समस्याओं को संबंधित विभाग को समाधान के लिए निर्देशित किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, वन मंडल अधिकारी डॉ संजीव शर्मा, एसीएफ ओम प्रकाश चंदेल, मंडल प्रबंधक पंकज चड्डा , भारतीय वन सेवा की प्रोबेशनर अधिकारी दिव्या, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विनीत शर्मा, सहायक अभियंता सार्थक, अभय कोहली, सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्की में भीषण अग्निकांड में बच्चे की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

अंगीठी को घर के भीतर ले जाने के बाद आग भड़कने की आशंका एएम नाथ। सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार में देर रात एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

NDRF ने रावी नदी से निकाला दुर्घटनाग्रस्त ट्रक, लापता चालक का नहीं लगा सुराग : चालक की तीसरे दिन भी तलाश जारी

NDRF ने रावी नदी से निकाला दुर्घटनाग्रस्त ट्रक, लापता चालक का नहीं लगा सुराग एम नाथ। चंबा : भरमौर-पठानकोट हाईवे पर ढकोग के पास ट्रक हादसे में लापता हुए चालक की खोज के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस कांस्टेबल के 1,226 पदों पर भर्ती के लिए एक बार की आयु में छूट को हिमाचल सरकार ने दी मंजूरी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 1,226 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में एक वर्ष की छूट देने को मंजूरी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बैंक का सर्वर ही हैक कर चोरों ने 2 दिन में उड़ा लिए साढ़े 11 करोड़ रुपए

एएम नाथ । चंबा : राज्य सहकारी बैंक की हटली शाखा (जिला चंबा) में एक सनसनीखेज साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर अपराधियों ने बैंक का सर्वर हैक कर मात्र दो...
Translate »
error: Content is protected !!