बहन को छेड़ने पर मंगवाई थी माफी : रंजिशन अब 15 बाइक सवार ने बरसाई गोलियां

by

तरनतारन।  तरनतारन के थाना सदर के अधीन आते गांव बाकीपुर समीप बाइकों पर सवार करीब 15 युवकों ने पेंट का कारोबार करने वाले रंजीत सिंह उर्फ राणा को गोली मार दी।  करीब सवा साल पहले राणा की चचेरी बहन के साथ मेले में कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई थी, जिसके बाद बदले में माफी मंगवाई गई।

रंजिश के तहत हमलावरों ने राणा की हत्या की और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पड़ताल शुरु कर दी है। विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव सुरसिंह निवासी साजनप्रीत सिंह ने बताया कि करीब सवा वर्ष पहले मेले मौके उसकी बहन के साथ गांव बाकीपुर निवासी युवकों ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी। बाद में मोहतबर लोगों की मौजूदगी में उक्त युवकों ने लड़की से माफी मांगी, लेकिन माफी मंगवाने वाले साजनप्रीत के चचेरे भाई रंजीत सिंह राणा (21) के साथ रंजिश रखनी शुरु कर दी। गुरुवार को राणा अपने चचेरे भाई साजनप्रीत सिंह को मिलने गया। वह दोनों अन्य दोस्तों समेत गांव बाकीपुर आ रहे थे। रास्ते में करीब पौने दो बजे वंशदीप सिंह, हुसनप्रीत सिंह व 13 अन्य युवक बाइकों पर सवार होकर आए व रास्ता घेर लिया।

साजनप्रीत सिंह ने जब ऐसा करने की वजह पूछी तो लाठियों, बेसबालों से पीटना शुरु कर दिया। राणा ने जब विवाद रोकने का प्रयास किया तो वंशदीप ने पिस्टल से गोलियां दागनी शुरु कर दीं। एक गोली राणा की छाती पर लगी। उपचार लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

रंजीत सिंह राणा के पिता बिल्ला सिंह की करीब दो वर्ष पहले मौत हो गई थी। पेंट का काम करके राणा अपना घर चलाता था। उसकी चार बहनें व एक भाई है। मां कुलदीप कौर को जब पता चला कि राणा को गोलियां मारी गई हैं तो वह घर में ही बेहोश हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। डीएसपी (आइ) जगजीत सिंह चहल, सब डिवीजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी, थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर गुरचरन सिंह, जांच अधिकारी एएसआइ इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे व शव कब्जे में लिया।

सूत्रों की मानें तो वारदात को अंजाम देने वाले आरोपितों में से एक हिस्टरीशीटर बताया जाता है। जिसकी फोटो विभिन्न थानों को भेजी जा चुकी है। डीएसपी सोनी ने बताया कि शुक्रवार को सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजनों को सौंपा जाएगा। हमलावरों की तलाश जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सुखना लेक में हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की गेट मीटिंग आयोजित, 4 जुलाई की जनरल कॉन्फ्रेंस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 24 जून । हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन द्वारा आज सुखना लेक में एक गेट मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, मांगों और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से...
article-image
पंजाब , समाचार

डीसी ने गाड़ी रुकवाई पराली को लगी आग देखकर : अधिकारीयों व सबंधित किसान को साथ लेकर गांव डगाम में पराली को लगी आग बुझाई,दोबारा ऐसा न करने को कहा

होशियारपुर, 06 नवंबर: जिले में पराली जलाने के रुझान को रोकने के लिए पिछले कुछ दिनों से डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल सहित पूरा जिला प्रशासन फील्ड में उतरा हुआ है और ब्लाक स्तर पर...
article-image
पंजाब , समाचार

एंटी क्रप्शन एक्शन लाइन नंबर 95012-00200

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए एंटी क्रप्शन एक्शन लाइन नंबर 95012-00200 जारी कर दिया । यह वॉट्सऐप नंबर है। जिसके जरिए लोग रिश्वत मांगने या लेने की आडियो या वीडियो...
article-image
पंजाब

दो आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों के तबादला : दसूहा के एसडीएम ओजस्वी को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ एसडीएम टांडा का अतिरिक्त प्रभार

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने तत्काल प्रभाव से दो आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक मुख्य सचिव के आदेश के अनुसार दो आईएएस अधिकारियों में...
Translate »
error: Content is protected !!