बहादुर बेटियों का किया सम्मान एसएसपी सरताज चाहल ने : दोनों बहनों ने लुटेरों का किया था बहादुरी से मुकाबला

by

होशियारपुर, 17 मई: एसएसपी सरताज सिंह चाहल ने आज उन बहादुर बच्चियों का सम्मान किया, जिन्होंने बीते दिनों हथियार दिखा कर पैसे लूट कर भाग रहे लुटेरों का बड़ी बहादुरी से मुकाबला करते हुए उनको पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। होशियारपुर के मोहल्ला तुलसी नगर के रहने वाले जगदीश सिंह की बेटियां अमीशा व सिमरन को अपने कार्यालय में प्रशंसा पत्र देकर सम्मान करते हुए एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने कहा कि हमें अपनी इन बहादुर बेटियों पर गर्व है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से आई अपनी मौसी की बेटी ईशा के साथ बीती 22 अप्रैल को होशियारपुर के सैशन चौक-रेलवे रोड स्थिति ए.टी.एम से पैसे निकलवाने आई इन बच्चियों को दो लुटेरों ने हथियार दिखाकर इनसे 7500 रुपए लूट लिए थे, परंतु इन लड़कियों ने बड़ी हिम्मत व बहादुरी के साथ उनको घेर कर पकड़ लिया व लोगों की मदद से 7500 रुपए हासिल कर लिए। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस ऐसी हिम्मती बेटियों को सलाम करती है और उनकी हौंसला आफजाई के लिए हमेशा वचनबद्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कंप्यूटर ऑपरेटर का तलवार से हाथ काटने वाला निहंग सिंह गिरफ्तार

बठिंडा। बीते शुक्रवार को तलवंडी साबो सिविल अस्पताल में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में दवा की पर्ची कटवाने को लेकर हुए विवाद के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर का हाथ काटने वाले निहंग सिंह काला सिंह...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर में संतोष ट्रॉफी चैंपियनशिप की तैयारियों का निरीक्षण

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर स्थित प्रिंसिपल हरभजन सिंह फुटबॉल स्टेडियम में अखिल भारतीय फुटबॉल फेडरेशन द्वारा आयोजित 79वीं संतोष ट्रॉफी के ग्रुप-ए फुटबॉल मैचों की प्रबंधकीय तैयारियों का...
article-image
पंजाब

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर गढ़शंकर में विशाल शोभायात्रा (जागो) 10 मार्च को

गढ़शंकर :   बाबा महेश जी के आशीर्वाद और बाबा प्रेम गिरी जी की प्रेरणा से बाबा कहर गिरी जी की मौजूदगी में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर गढ़शंकर में तीन दिवसीय कार्यक्रम 10 मार्च...
Translate »
error: Content is protected !!