बहादुर बेटियों का किया सम्मान एसएसपी सरताज चाहल ने : दोनों बहनों ने लुटेरों का किया था बहादुरी से मुकाबला

by

होशियारपुर, 17 मई: एसएसपी सरताज सिंह चाहल ने आज उन बहादुर बच्चियों का सम्मान किया, जिन्होंने बीते दिनों हथियार दिखा कर पैसे लूट कर भाग रहे लुटेरों का बड़ी बहादुरी से मुकाबला करते हुए उनको पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। होशियारपुर के मोहल्ला तुलसी नगर के रहने वाले जगदीश सिंह की बेटियां अमीशा व सिमरन को अपने कार्यालय में प्रशंसा पत्र देकर सम्मान करते हुए एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने कहा कि हमें अपनी इन बहादुर बेटियों पर गर्व है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से आई अपनी मौसी की बेटी ईशा के साथ बीती 22 अप्रैल को होशियारपुर के सैशन चौक-रेलवे रोड स्थिति ए.टी.एम से पैसे निकलवाने आई इन बच्चियों को दो लुटेरों ने हथियार दिखाकर इनसे 7500 रुपए लूट लिए थे, परंतु इन लड़कियों ने बड़ी हिम्मत व बहादुरी के साथ उनको घेर कर पकड़ लिया व लोगों की मदद से 7500 रुपए हासिल कर लिए। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस ऐसी हिम्मती बेटियों को सलाम करती है और उनकी हौंसला आफजाई के लिए हमेशा वचनबद्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस के हर वरिष्ठ नेता सीएम चेहरा…. अंतिम फैसला हाईकमान करेगा: भूपेश बघेल

चंडीगढ़ :  पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव सामूहिक और संयुक्त नेतृत्व के तहत लड़ेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के सभी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छात्रों ने साथी छात्र की रहस्यमय मौत के जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ट्रैफिक जाम कर किया प्रदर्शन

साढ़े तीन घंटे बाद प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी स्पीकर, डीएसपी से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर मुख्य मार्ग पर लगाया धरना किया खत्म गढ़शंकर, 10 अक्टूबर : गढ़शंकर-चंडीगढ़ रोड पर स्थित गुरसेवा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शरीर के अंग दान करने वाले दानवीरों को सम्मानित करवाने हेतु खन्ना मिले गुलाब चंद कटारिया से : पूर्व सांसद खन्ना ने मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर अंग दानवीरों को सम्मानित करने की राज्यपाल से की अपील

होशियारपुर 14 जुलाई : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया से भेंट कर उन्हें मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर पंजाब से सम्बंधित मरणोपरांत शरीर के...
article-image
पंजाब

दवाई विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिला इकाइयों का होगा गठन- सुनील डांग 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गोयल के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन दोआबा के संयुक्त सचिव जोन और जिला केमिस्ट एसोसिएशन जालंधर के अध्यक्ष सुनील डांग की ओर से...
Translate »
error: Content is protected !!