बहु की कर दी हत्या : सास ने बेटे के साथ मिलकर – पुलिस की जांच में अहम खुलासा – दोनों आरोपी गिरफ्तार

by

गुरदासपुर। अपरबारी दोआब नहर में 28 मार्च को डूबकर मरने वाली महिला के मामले में अहम खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतका की सास ने अपने बेटे के साथ मिलकर बहु की हत्या की थी।

आरोपितों ने बच्चा न होने के कारण हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि 28 मार्च को सास व बहू एक्टिवा पर अपरबारी दोआब नहर के किनारे से धारीवाल की तरफ जा रही थी। सास रुपिंदर कौर ने दावा किया था कि सुनसान जगह देख कर कुछ लुटेरों ने उन्हें रोक कर लूटने का प्रयास किया। लुटेरों ने उनकी बहु अमनप्रीत कौर से अंगूठी छीनने का प्रयास किया तो वह नहर में जा गिरी और डूब गई।

वहीं, अमनप्रीत का शव 1 अप्रैल को धारीवाल नहर से बरामद कर लिया गया था। अमनप्रीत कौर की मां बलविंदर कौर ने बताया कि उनकी बेटी की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। उन्होंने बताया कि बेटी के ससुराल वाले उसे बच्चा न होने के कारण परेशान करते थे। इसके अलावा उनसे दहेज की मांग की जाती थी। शादी के समय उन्होंने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वालों का लालच कम नहीं हो रहा था। इसके चलते उनकी बेटी की साजिश के तहत हत्या कर दी गई। उनका दामाद अकाशदीप अकसर घर से गायब रहता था। 26 मार्च को भी वह घर पर नहीं था। इसके बाद 27 मार्च को दामाद ने अपनी मां के साथ उनकी बेटी को मायके घर भेज दिया।।

डीएसपी मोहन लाल ने बताया कि रूपिंदर कौर की कहानी पर पुलिस को शुरू से ही संदेह था। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने बारीकी से जांच की। इस दौरान पता चला कि रूपिंदर कौर ने अपने बेटे आकाशदीप के साथ मिलकर बहु की हत्या की साजिश रची थी।आरोपित अमनप्रीत कौर को पूजा पाठ के बहाने नहर के किनारे ले गए और धक्का दे दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अमराली में अवैध शराब फैक्टरी मामले में मुख्य संचालक हरियाणा से गिरफ्तार

रोहित जसवाल। हरोली :  अमराली में स्थित एक फैक्टरी में वर्ष 2024 में अवैध शराब बनाने के मामले में पुलिस ने मुख्य संचालक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस थाना हरोली में...
article-image
पंजाब

उपायुक्त चंबा की निगरानी में सुविधाएं बहाल करने के लिए दिन रात कार्य कर रहे हैं अधिकारी व कर्मचारी

फील्ड में उतरकर कार्यों की स्वयं निगरानी कर रहे हैं उपायुक्त मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा में भारी बारिश के कारण प्रभावित पेयजल, सड़क, तथा विद्युत सेवाओं की बहाली के लिए...
article-image
पंजाब

प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के अमेरिका दौरे से द्वीपक्षीय व्योपार तथा टेक्नॉलोजी के आदान-प्रधान बढ़ने के साथ आतंकवाद तथा मानव तस्करी पर लगेगी रोक : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के अमेरिका दौरे को एक सफल दौरा बताते हुए कहा हैं कि प्रधानमंत्री नरेदर...
article-image
पंजाब

निमिषा मेहता ने अपने आवास पर ट्यूबवेल निगम के अधिकारियों और ग्राम प्रधानों से मुलाकात कर ट्यूबेल लगाने का काम जल्द शुरू करने के लिए कहा

गढ़शंकर : कांग्रेस पार्टी की नेता निमिषा मेहता ने ट्यूबवेल लगाने के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई और तकनीकी साइट क्लीयरेंस में तेजी लाने के लिए ट्यूबवेल निगम के अधिकारियों और विभिन्न ग्राम नेताओं के...
Translate »
error: Content is protected !!