बांगढ़ पंचायत के प्रधान को ट्रक ने कुचला : इलाज के दौरान मौत

by
रोहित जसवाल।  ऊना :  मेहतपुर बाजार में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे में बांगढ़ ग्राम पंचायत के प्रधान राकेश कुमार की मौत हो गई।   जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार सड़क किनारे खड़े होकर फोन पर बात कर रहे थे।
उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया और पहले सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी. टक्कर के बाद ट्रक पास की एक दुकान की दीवार से जा भिड़ा।
सड़क हादसे में ग्राम पंचायत के प्रधान की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राकेश कुमार पिकअप और दुकान की दीवार के बीच में फंस गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
मेहतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है. पंचायत प्रधान की अचानक हुई मौत से ग्रामीणों में गहरा दुख है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के लिए कण्डाघाट विकास खण्ड में द्वितीय चरण में 80.89 प्रतिशत मतदान

सोलन :  सोलन जिला के विकास खण्ड कण्डाघाट में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण में 80.89 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने...
article-image
पंजाब

जवाबी फायरिंग में तीनों गैंगस्टर घायल, चौथा साथी मौके से फरार, एक गैंगस्टर की इलाज के दौरान मौत : आईजी ने गैंगस्टरों का पीछा करते वक्त गोली लगने से शहीद कांस्टेबल कुलदीप सिंह की मौत पर गहरा जताया दुख

कपूरथला : फगवाड़ा पुलिस ने फिल्लौर पुलिस को सूचित किया तो दोनों क्षेत्रों की पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें तीन गैंगस्टर घायल हो गए और पुलिस ने रणजीत सिंह, विशाल सोनी व कुलविंदर...
article-image
पंजाब

मौजूदा पंजाब सरकार स्कूल प्रबंधन समितियों में अपने चहेते राजनेताओं को खुश करने के लिए स्कूलों में हस्तक्षेप कर रही : नितिन सुमन

स्कूल प्रबंधन समितियों में राजनीतिक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं – गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन गढ़शंकर।  गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन की इकाई गढ़शंकर – 2 की एक महत्वपूर्ण बैठक शहीद भगत सिंह पार्क में ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी राणा,...
article-image
पंजाब

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को पाकिस्तानी नंबरों से आई धमकी

चंडीगढ़ :21 जुलाई पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को जानी नुकसान संबंधी धमकी भरी कॉल आ रही है। यह कॉल पाकिस्तानी नंबरों से आया है। इस बारे में पुलिस को भी...
Translate »
error: Content is protected !!