बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चुप्पी से हो रहा विपक्ष का स्वार्थी चेहरा बेनकाब – पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना

by
होशियारपुर 1 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि बांग्लादेश की आबादी में सवा करोड़ से ज्यादा हिंदू शामिल हैं। पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ जो कुचक्र रचे जा रहे हैं, उसी तरह की साजिश बांग्लादेश में सिर उठा रही है। बांग्लादेश के 52 जिलों में हिंदू समुदाय पर हमले की सैंकड़ों घटनाएं हुई हैं। बांग्लादेश में हिंदू भाइयों व उनके धर्मस्थलों पर निरंतर हमले हो रहे हैं । खन्ना ने कहा कि मशहूर जेशोश्वरी मंदिर में मुकुट का चोरी होना, हिन्दू अल्पसंख्यकों से जबरन इस्तीफे के लिये दबाव बनाने की घटनाएं, दुर्गा पूजा के पंडाल पर हमले होना चिन्ता का विषय हैं।
खन्ना ने कहा कि विपक्ष अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए हिन्दुओं के हितों की बात करता है परन्तु बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों पर विपक्ष चुप क्यों है। खन्ना ने कहा कि इस विपक्ष को केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ से मतलब है और राजनीतिक क्षेत्र से बाहर रह रहे हिन्दुओं पर अत्याचारों से विपक्ष को कोई वास्ता नहीं है। खन्ना ने कहा कि विपक्ष का यह स्वार्थी चेहरा बेनकाब हो रहा है। खन्ना ने कहा कि जो केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए ही किसी समुदाय के हितों का ढोंग करे उसे राजनीति से दरकिनार कर देना ही देश हित में होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कैग रिपोर्ट बनी सरकार की मुसीबत, जयराम ने पूछा- जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

438 करोड़ बिना बजट प्रावधान खर्च करने का आरोप, ई-टेंडरिंग में गड़बड़ियों पर भी उठाए सवाल एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन पेश कैग रिपोर्ट को लेकर नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिहुंता छिंज मेले में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की शिरकत ….नवीश कुमार की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। चम्बा (सिहुंता) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिहुंता में छिंज मेला कमेटी सिहुंता द्वारा 11 जून को आयोजित पारंपरिक छिंज मेले में बतौर मुख्य...
article-image
पंजाब

5 के खिलाफ मामला दर्ज : बीरमपुर व लहरां के दो प्रवासी भारतीय, एक महिला सहित पांच के विरुद्ध अवैध माइनिंग के आरोप में एफआईआर दर्ज

गढ़शंकर : सहायक जिला माइनिंग अफसर उपमंडल गढ़शंकर के बयान पर अवैध माइनिंग करने के आरोप में दो बिभिन्न मामलों में बीरमपुर के तीन भाईयों व लहरां की महिला सहित दो लोगों पर मामला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े युवक और युवती

 रामपुर :  विशेष दल प्रभारी गौरव जिष्टू की अगुवार्ई में पुलिस की टीम ने एक युवक व युवती को 25 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस की टीम कुड़ीधार/निरथ में मौजूद था तो...
Translate »
error: Content is protected !!