बाइक-एक्टिवा टक्कर में बाइक सवार की मौत, दो महिलाएं घायल

by
गढ़शंकर  ।22 मई  : बीती रात होशियारपुर-गढ़शंकर रोड पर डांसीवाल गांव के पास रवि ढावे के नजदीक बाइक-एक्टिवा में टक्कर हो गई। इस टक्कर में घायलबाइक सवार युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया यहां पर उसकी मौत हो गई जबकि इस टक्कर में एक्टिवा सवार दो महिलाएं भी घायल हो गई। मिरतक युवक की पहचान रवि कुमार 32 पुत्र बूटा राम निवासी वार्ड नं 12, गढ़शंकर के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा है कि मिरतक रवि कुमार सैला खुर्द से अपनी बाइक नंबर पीबी-24 इ-4127 पर सवार होकर गढ़शंकर जा रहा था और इस दौरान रवि ढ़ाबे के पास उसका एक्सीडेंट हो गया। मिरतक एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर में काम करता था। गढ़शंकर पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

जवाहर नवोदय विद्यालय में नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा के दाखिले के लिए 31 अक्टूबर तक करें आनलाइन आवेदन

विद्यार्थी वैबसाइट www.navodaya.gov.in पर करवा सकते हैं आनलाइन रजिस्ट्रेशन 10 फरवरी 2024 को होगी दाखिले के लिए चुनाव परीक्षा होशियारपुर, 25 अक्टूबर: जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही के प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने बताया कि जवाहर...
Translate »
error: Content is protected !!