बाड़ियां कलां में 183वां ऐतिहासिक कृष्ण लीला मेले का शुभरम्भ

by

माहिलपुर। कृष्ण लीला कमेटी द्वारा ग्राम पंचायत और एनआरआई के सहयोग से ऐतिहासिक और धार्मिक 183वां कृष्ण लीला मेला का गांव बाड़ियां कलां में कमेटी अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा की अगुवाई में शानदार शुमारभ हुया। मेले का उद्घघाटन दलजीत सिंह सहोता सदस्य एनआरआई कमीशन पंजाब सरकार ने किया। कमेटी के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि पिछले 183 वर्षों से चला आ रहा यह मेला पंजाब के इलावा अन्य राज्यों व विदेशों में भी प्रसिद्ध है। गाँव के बजुर्गो ने धार्मिक विरासत को संभाल करके अगली पीढ़ी को दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न चमत्कारों और उनके द्वारा दी गई शिक्षाओ से अवगत किया जाएगा। मेले का समापन 28 नवंबर को कंस वध के साथ होगा। मेले के अंतिम दिन चब्बेवाल के विधायक डॉ. राज कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। आज पहले दिन भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर गाय चराने तक की झाकियां पेश की गईं। इस दौरान संत प्रीतम दास डेरा प्रेमसर, महिंदर सिंह भाम्बो, संदीप कुमार, ओम प्रकाश, मनीष हांडा, पवन कुमार, बलजिंदर सिंह,पृथ्वीपाल सिंह, राम पाल ढांडा, महिंदर सिंह व समाज सेवी दीपक अग्निहोत्री उपस्थित थे!
फोटो : 183वीं कृष्ण लीला के उद्घाटन दलजीत सिंह सहोता व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के गांव हरजीयाना के दो दर्जन लोगों ने आप मे शामिल हुए

गढ़शंकर – 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी सरगर्मियां तेज कर दी है और उनके नेता गांवो में लोगों को अपनी पार्टी को समर्थन देने के लिए जनसंपर्क अभियान...
article-image
पंजाब

किसानों से किए वायदे मुताबिक एमएसपी पर कानून लेकर आए केंद्र सरकार: सांसद मनीष तिवारी

अभी तक ना तो एमएसपी पर कानून बना और ना ही स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू हुई – सांसद मनीष तिवारी चंडीगढ़, 8 फरवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष...
Translate »
error: Content is protected !!