बाड़ियां पंचायत के गांव घ्याण में आयोजित की गई महलोग सभा की बैठक

by

पट्टा मेहलोग, 20 अप्रैल (तारा) : महलोग सभा द्वारा चलाए गए पंचायत स्तरीय जन सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बाड़ियां के घ्यान में अध्यक्ष जिया लाल ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें महासचिव देवकरण कौशल
पीसी वर्मा, देवेन्द्र सिंह कंवर, गुलाब सिंह ठाकुर, लक्की, चौधरी करमेन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार शर्मा (लक्की) प्रभात कुमार, लच्छी राम ठाकुर, अनिल , अरुण, मंयक, रोहित, मोहन अमरदास और चमन लाल इत्यादि विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभा में वक्ताओं ने विशेष रूप से महासचिव देवकरण कौशल, देवेन्द्र सिंह ठाकुर, करमेन्द्र सिंह और प्रदीप शर्मा और मोहनलाल ने सभा में ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जोड़ने उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने और क्षेत्रीय समस्याओं के निवारण हेतु सभा की भूमिका पर अपने अपने विचार रखे। उसके पश्चात जिया लाल ठाकुर ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभा के स्वर्णिम इतिहास , इसके उद्देश्य, समय के साथ बदली हुई परिस्थितियों के अनुसार सभा की प्रासंगिकता कर्तव्य, पूर्व की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महलोग सभा स्वतन्त्रता से भी पहले का संगठन है और इसका अपना एक स्वर्णिम इतिहास रहा है परन्तु बावजूद इसके अभी भी महलोग क्षेत्र की बहुत सी पंचायतें ऐसी है। जहां आज भी महलोग सभा के बारे में पता नहीं है या बहुत कम पता है। इसलिए यह पंचायत स्तरीय जन सम्पर्क अभियान चलाया गया है कि महलोग क्षेत्र की पंचायतों के साथ साथ साथ लगती पंचायतों को भी इस सभा के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा सके और ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को इसमें शामिल किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि जिस अनुपात में हमारी मैनपावर होगी उसी अनुपात में सभा का प्रभाव राजनेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों पर होता है। उन्होंने कहा कि यह सभा एक गैर राजनीतिक संगठन है। जिसमें सभी विचारधारा के सदस्य है। परंतु बावजूद इसके हम इसके गैर-राजनीतिक स्वरुप बनाएं रखने के लिए वचनबद्ध है। वर्तमान में भी महलोग क्षेत्र में सड़क, चिकित्सा, पीने के पानी सम्बन्धी बहुत सी आपातकालिक समस्याएं हैं। हालांकि इस क्षेत्र में काफी काम भी हुआ है परन्तु फिर भी पहाड़ की भोगौलिक स्थिति के मद्देनजर प्लेन क्षेत्र की अपेक्षा प्रोग्रेस रिपोर्ट कम आती है। और काफी कुछ करना अभी बाकी है। खासकर सड़क मुरम्मत के बारे में। काफी जगह डगें लगे हैं पुल भी निर्मित हुआ है। परंतु पानी की निकासी पक्की नालियों के अभाव के कारण बरसात में स्थिति पहले जैसी होने की प्रबल आशंका है। आप सभी जानते है कि यह सभा एक स्वयं सेवी संस्था है। इसलिए सभा महलोग क्षेत्र की विकास सम्बन्धी समस्याओं को समय के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक विभागीय अधिकारियों के सहयोग से हल करवाने के लिए हमेशा प्रयासरत है। जिसमें पंचायतों का सहयोग अति आवश्यक रूप से अपेक्षित है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगी : मुख्यमंत्री ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित हुए कही

मुख्यमंत्री ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की हमीरपुर : कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की अटूट देश भक्ति, असाधारण वीरता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है और इस ऐतिहासिक दिन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने वाले गिरोह के सात गुर्गे गिरफ्तार

बटाला  :  डीजीपी के दिशा-निर्देश पर प्रदेश को सुरक्षित बनाने के लिए जारी अभियान के तहत बटाला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धार्मिक स्थान, रेलवे स्टेशन तथा कालेज की दीवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला शहर में नहीं चलेंगी 100 प्राइवेट बसें : क्या रहेगा विकल्प?

एएम नाथ । शिमला :  राजधानी शिमला में सोमवार को निजी बसें नहीं चलेगी। शिमला में मिनी बस चालक एवं परिचालक संघ हड़ताल पर हैं। ऐसे में शहर में लोगों को सप्ताह के पहले...
Translate »
error: Content is protected !!