बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद हेतु जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की पहल

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी, एस.ए.एस. नगर के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी
होशियारपुर रजिंदर अग्रवाल के आदेशानुसार जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने बाढ़ की मार झेल रहे प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए विशेष पहल शुरू की है।

इस संबंध में जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के सचिव नीरज गोयल ने बताया कि
ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देशों पर पीड़ितों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
यदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसी भी व्यक्ति तक आवश्यकता अनुसार सहायता नहीं पहुंची है, या किसी व्यक्ति को दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुओं की तत्काल जरूरत है, तो वे सीधे जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के दफ्तर से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए टेलीफोन नंबर 01882-224114 उपलब्ध करवाया गया है।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति अपना नाम, पता, मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर तथा आवश्यक वस्तुओं का विवरण उक्त नंबर पर दर्ज करवा सकते हैं। यह सुविधा प्राकृतिक आपदा के चलते आगामी 10 दिनों तक चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में होली मेले का भव्य शुभारंभ…. 6 मार्च तक चलेगा आयोजन : DC जतिन लाल की श्रद्धालुओं से प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के पालन की अपील, व्यापक प्रबंध सुनिश्चित

रोहित जसवाल।  अम्ब (ऊना), 24 फरवरी. ऊना जिले के उपमंडल अम्ब स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल डेरा बाबा बड़भाग सिंह, मैड़ी में मंगलवार को पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ ऐतिहासिक होली मेले का...
article-image
पंजाब

लुटेरों ने पेट्रोल पंप पर पिस्तौल के बल पर 2 लाख लूटे : वारदात सीसीटीवी कैद

लांबड़ा Iकपूरथला मार्ग पर पेट्रोल पंप पर हथियारबंद लुटेरों ने वारदात को अंजाम देकर एक बार फिर दहशत फैला दी है। काला सिंघा रोड स्थित धालीवाल गेट के पास राज एंड विज पेट्रोल पंप...
article-image
पंजाब

गलत पार्किंग के खिलाफ अभियान, किए 35 चालान 

होशियारपुर : होशियारपुर पुलिस ने आज शहर होशियारपुर के इलाके में सड़कों पर गलत पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। उप पुलिस अधीक्षक, स्पेशल ब्रांच पलविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने सब...
article-image
पंजाब

DC Aashika Jain Reviews Aadhaar

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /March 24 :   Deputy Director General (DDG) of the Unique Identification Authority of India (UIDAI), Ms. Bhawna Garg, IAS held a District Level Aadhaar Monitoring Committee meeting with Smt. Aashika Jain, I.A.S....
Translate »
error: Content is protected !!