बाढ़ राहत के लिए मैदान में उतरी मान सरकार : 8 कैबिनेट मंत्रियों ने फील्ड पर संभाला मोर्चा

by

चंडीगड़ । पंजाब में बाढ़ से उत्पन्न हालातों से निपटने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में काम कर रही है. जहां संकट के समय अन्य सरकारें बैठकें करती हैं, वहीं मान सरकार ने जमीनी हकीकत समझते हुए तुरंत एक्शन लिया।

मान सरकार ने न सिर्फ 2 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी की गई, बल्कि 8 कैबिनेट मंत्रियों को फील्ड में उतारकर ये साबित किया कि ये सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि जमीन पर उतरकर लोगों के दुख-दर्द में भागीदार बनती है. इसी बीच मान सरकार ने स्पेशल गिरदावरी के भी आदेश दे दिए हैं।

बुनियादी ढांचा तैयार :  पिछले तीन सालों में बाढ़ से बचाव के लिए 276 करोड़ रुपये का जो बुनियादी ढांचा तैयार किया गया, उसका असर आज दिख रहा है. ये योजनाएं अब सिर्फ कागज पर नहीं, बल्कि संकट के समय लोगों को सुरक्षा देने में सफल साबित हो रही हैं. ये इस बात का संकेत है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने किसी भी आपदा को केवल राहत तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसकी रोकथाम और बचाव की तैयारियों को भी प्राथमिकता दी है।

तरनतारन और फिरोजपुर में जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर खुद सतलुज किनारे धुस्सी बांध का निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं, उन्हें तुरंत राहत दी और भरोसा भी दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है. इसी तरह हरदीप सिंह मुंडिया सुल्तानपुर लोधी पहुंचे और डॉक्टर बलबीर सिंह ने कपूरथला के प्रशासन के साथ बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा की।

मान सरकार का ये दृष्टिकोण केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि मानवीय है. जब भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात बने तो सरकार उनके साथ खड़ी थी. यह सरकार कैमरों के सामने राहत बांटने वाली नहीं, बल्कि कैमरों से दूर ज़मीन पर काम करने वाली है. यही फर्क उसे बाकी सरकारों से अलग करता है. विपक्ष जो केवल बयानबाज़ी में व्यस्त है, उसके मुकाबले मान सरकार ने दिखा दिया कि जनसेवा नारे से नहीं, बल्कि काम से होती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अगर पुलिस को…’50 लाख तैयार रखो, मेरे साथी कभी भी आ सकते – कारोबारी से आतंकी लखबीर ने मांगी रंगदारी

अमृतसर :  अमृतसर रोड पर स्थित खालसा जनरल स्टोर के मालिक से कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर सिंह हरिके ने 50 लाख की रंगदारी मांगी है। भगवान सिंह ने एसएसपी को दी शिकायत में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब ससुराल से उठी अर्थी, महज 5 महीने बाद बेदर्दी से फौजी पति ने दे दी मौत -शादी के जोड़े में वायरल हो रही थी वीडियो

एएम नाथ। नालागढ़  : सोलन जिले के नालागढ़ के रामपुर गांव से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। दरअसल, यहाँ एक नवविवाहिता नेहा झिंझरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल परीक्षा – 90 अंकों का सिलेबस जारी : दो घण्टे का मिलेगा समय

एएम नाथ।  शिमला । हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग ने कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है। इस लिखित परीक्षा में कुल 90 अंकों का पेपर होगा, जिसे हल करने के...
article-image
पंजाब

आईटीआई हमीरपुर में टाटा और अन्य बड़ी कंपनियां 15 को लेंगी साक्षात्कार

एएम नाथ। हमीरपुर 04 दिसंबर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में 15 दिसंबर को टाटा मोटर्स सहित कई बड़ी कंपनियां कैंपस इंटरव्यू लेंगी। संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के पंतनगर में...
Translate »
error: Content is protected !!