बाथड़ी में हुम्म खड्ड में पेट्रोलियम पाइपलाइन साइट का सही रखरखाव करे आईओसी प्रबंधन – डीसी जतिन लाल

by

त्वरित सुधारात्मक उपाय करने के दिए निर्देश
रोहित भदसाली। ऊना, 24 अगस्त। उपायुक्त जतिन लाल ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड प्रबंधन को बाथड़ी में हुम्म खड्ड में स्थित उनकी पेट्रोलियम पाइपलाइन साइट के सही तरह से रखरखाव के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शनिवार को आदेश जारी कर आईओसी प्रबंधन को पाइपलाइन की स्थायी मरम्मत होने तक किसी भी तात्कालिक खतरे को रोकने के लिए त्वरित सुधारात्मक उपाय करने को कहा।
गौरतलब है कि 11 अगस्त को भारी बारिश के चलते बाथड़ी में आई बाढ़ के संभावित कारणों में हुम्म खड्ड में स्थित पेट्रोलियम पाइपलाइन साइट से वर्षा का जल अवरुद्ध होना भी एक कारण है। ऐसे में आगे बारिश होने पर पाइप लाइन खराब होने की भी आशंका है, जिसकी वजह से पेट्रोलियम पाइपलाइन में रिसाव या विस्फोट भी हो सकता है। ऐसे में लोगों की व्यापक सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए उपायुक्त ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) को इस समस्या के समाधान के लिए त्वरित और प्रभावी उपाय करने को कहा है। उन्हें पाइपलाइन स्थल का निरीक्षण तथा व्यापक जांच करने और बारिश के पानी की रुकावट के मूल कारण की पहचान करने को कहा गया है। साथ ही उन्हें रोकथाम संबंधी उपायों के लिए उठाए कदमों और निष्कर्षों की विस्तृत रिपोर्ट 7 दिनों के भीतर जिला प्रशासन को देने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक आईओसी प्रबंधन को बारिश के पानी के निर्बाध बहाव के लिए तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए दीर्घकालिक उपाय करने को कहा गया है। उन्हें पाइपलाइन को हुए नुकसान का आकलन करने और आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा होने की न्यूनतम समय सीमा बताने के निर्देश भ्ज्ञी दिए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशिक्षुता जागरूकता पर मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में कार्यशाला आयोजित

ऊना, 10 अगस्त – जिला कौशल समिति द्वारा संकल्प कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षुता जागरूकता को लेकर मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मैहतपुर औद्योगिक संघ के अध्यक्ष...
हिमाचल प्रदेश

60 भेड़-बकरियों की मौत : नरवाना पंचायत की रिडू पहाड़ी पर बिजली गिरने से

देहरा: देहरा विधानसभा क्षेत्र की पंचायत भटहेड़ के भेडी गांव में बुधवार रात करीब 11 बजे बिजली गिरने से गोशाला आग लग गई। गोशाला में बंधी भैंस झुलस गई और उसका बच्चा जिंदा जल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेजन के जंगलों में पहली बार दिखे “नंगे आदिमानव”…सामने आया दुर्लभ जनजाति का वीडियो

वाशिंगटनः दुनिया में पहली बार अमेजन के जंगलों में आदिमानवों का झुंड दिखाई दिया है। इसका वीडियो फुटेज सामने आया है, जिसमें वह प्राकृतिक (लकड़ी, पत्थर व अन्य धातुओं) के हथियारों के साथ नग्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टाइपिंग टेस्ट में गड़बड़ी, ओएमआर शीट में छेड़छाड़ पर एफआईआर दर्ज :परीक्षा के अभ्यर्थियों सहित कुल 10 लोगों कोकिया नामजद

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (भंग हो चुके ) पेपरलीक मामले में पोस्ट कोड 928 स्टेनोग्राफर में  की गई है। विजिलेंस लंबे समय से इस पोस्ट कोड की जांच कर...
Translate »
error: Content is protected !!