बाथरी – बाथू में बिहार की 3 प्रवासी बच्चियों की बाढ़ के तेज बहाव में बहने से मौत : प्रदेशभर में 300 से ज्यादा सड़कें बंद

by

रोहित भदसाली । ऊना / शिमला : हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश के चलते ऊना में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। ऊना के बाथरी – बाथू में बिहार की 3 प्रवासी बच्चियों की बाढ़ के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ऊना भेजा गया है।

तहसील हरोली के बाथू में बाढ़ से कई उद्योगों, एक पेट्रोल पंप और रिहायशी इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। जल भराव से बिजली, पानी और सिंचाई योजनाओं को क्षति पहुंची है।
सिरमौर, किन्नौर, लाहौल स्पीति और शिमला के अलग अलग क्षेत्रों में भी भारी बारिश से जगह जगह लैंडस्लाइड हुआ। इससे प्रदेशभर में 300 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अगले 6 दिनों के लिए जारी किए गए येलो अलर्ट के बीच बादल जमकर बरस रहे हैं। पूरे प्रदेश में नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगहों पर सड़कें और बस स्टैंड पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
किन्नौर में बादल फटा, मंडी-कुल्लू NH 9 मील के पास बंद

किन्नौर जिले के खाब में बादल फटा। बादल फटने से भारी तबाही मची है। यहां पर पानी सड़क पर आ गया और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। भारी बारिश के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे 9 मील के पास पंडोह के पास बंद हो गया है।

शनिवार की रात करीब 11:30 बजे से इस हाईवे के दोनों तरफ यातायात बंद कर दिया गया है। वाहन 9 मील के पास चेल-चोक से होते हुए सुंदर नगर जा सकते हैं। पुलिस ने लोगों से रात में यात्रा करने से बचने की अपील की है। पहाड़ी से लगातार लैंडस्लाइड हो रहा है।

हिमाचल के इन जिलों में बाढ़ का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले दिनों में राज्य के कम ऊंचाई वाले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और शिमला जिलों में अचानक बाढ़ आने का भी अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के अलर्ट के बीच प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है और नदी-नालों से दूर रहने की हिदायत दी है।

प्रदेश में 6 दिन तक येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिन तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जुलाई महीने में बारिश सामान्य से कम रही है, लेकिन अगस्त महीने में प्रदेश में अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। कई जगहों पर सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। आईएमडी ने अगले कुछ घंटों तक मंडी, सिरमौर, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा में भारी बारिश की संभावना जताई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

77th Republic Day was celebrated

Constitution gives equal rights to all: Dr. Jasleen Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.26 : The 77th Republic Day was celebrated with enthusiasm at District Drug Rehabilitation Center Hoshiarpur. On this occasion, the medical officer Dr. Jasleen Kaur...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर शहर के कई क्षेत्रों में 17 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 15 दिसंबर। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 17 दिसंबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते डीसी ऑफिस, गांधी चौक, अप्पर बाजार, लोअर बाजार, नादौन चौक, बस स्टैंड, प्रतापनगर, बराड़ बल्ह, अणु कलां, पूल्ड...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर का रेलवे फाटक तीन दिन रहेगा बंद 

गढ़शंकर, 25 फरवरी : चंडीगढ़-पठानकोट मुख्य मार्ग पर स्थित शहर गढ़शंकर का रेलवे फाटक जरूरी मुरम्मत के कारण 3 दिन के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। यह जानकारी रेलवे विभाग द्वारा सांझा की...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी द्वारा श्री आनंदपुर साहिब और श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्रों के विकास हेतु ग्रांट जारी : सिर्फ दावों में ही नहीं, जमीनी स्तर पर भी दिखना चाहिए विकास – मनीष तिवारी

रोपड़/श्री आनंदपुर साहिब, 9 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के विकास हेतु अपने संसदीय कोटे से लगातार ग्रांट जारी की जा रही है। जिन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!